ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने उनका स्वागत कर छ.ग. में सेवाओं की जानकारी दी…
रायपुर, छत्तीसगढ़। भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने उनसे लोकभवन में मुलाकात कर गुलदस्ता एवं शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रपति महोदया को छत्तीसगढ़ राज्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा की जा रही विभिन्न सेवाओं से भी अवगत कराया। विशेषकर सुदूर अंचल बस्तर क्षेत्र में आदिवासियों के बीच ६५ ग्रामों में ब्रह्माकुमारी पाठशाला के माध्यम से की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर राष्ट्रपति महोदया बहुत खुश हुईं।
इस अवसर पर सविता दीदी के साथ ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी और महेश भाई भी उपस्थित थे।


