– वैश्विक शिखर सम्मेलन में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बांध रहीं समां
आबू रोड,राजस्थान। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में चल रहे चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सम्मेलन में समां बांध दिया। संगीत संध्या में मुंबई से आईं सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौंडवाल, उनकी बेटी कविता पौंडवाल एवं टीम ने संगीत की ऐसी सुर लहरियां बिखेरी की हर कोई भक्तिरस में डूब गया। सम्मेलन में मौजूद हर कोई उनके सुर से सुर मिला रहा था। इंदौर के शक्ति निकेतन छात्रावास से आईं बालिकाओं ने देशभक्ति से लेकर शिव स्तुति की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बालिकाएं ने ऐसे हैरतअंगेज करतब दिखाए कि डायमंड हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हर कोई प्रस्तुति देख कर झूम उठा।








