मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसक्या है ब्रह्माकुमारीज़ ?

क्या है ब्रह्माकुमारीज़ ?

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान एक आध्यात्मिक संगठन है। यहाँ आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देकर मानवीय स्तर को, आध्यात्मिक मूल्यों को व्यावहारिक रूप देने का कार्य करता है। इनका मूलभूत सिंद्धात है हम बदलेंगे विश्व बदलेगा। स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन। मानव मन में आई विकृतियों का परिवर्तन करना, सकारात्मक भावना व औरों के कल्याण के लिए सोचने का कार्य कर रहा है। यदि इंसान का नज़रिया बदलेगा तो सम्पूर्ण मानव जाति में भी बदलाव होगा। ये इनका प्रमुख उद्देश्य है।

भारत के अध्यात्म को 140 देशों में पहुंचाया

विश्व के 140 देशों में संस्था से जुड़ कर भाई-बहनें भारतीय अध्यात्म और राजयोग मेडिटेशन की शिक्षा ले रहे हैं। वही भारत के भी कोने-कोने में, गांव-गांव से लेकर कस्बों में यह संदेश दिया जा रहा है। आज संस्था में करीब 48000 से भी अधिक भाई-बहनें समर्पित रूप से सेवायें दे रहे हैं। इसका उद्देश्य है कि ईश्वरीय ज्ञान को विश्व की हर मनुष्य आत्माओं को मिले। जिससे उनका जीवन हीरे तुल्य बन जाये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments