लाठीकाटा,ओडिशा: ब्लॉक के क्षेत्रीय निवासियों (करीब 800) के लिए आध्यात्मिक उन्नति हेतु कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसके मुख्य अतिथि श्री परमेश्वर सतपति जी, संस्कृत महाविद्यालय, वेदव्यास के प्राचार्य ने मां दुर्गा की स्तुति एवं आरती करते हुए शुभारंभ किया ।
इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमे मुख्य आकर्षण – नशा मुक्ति नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति करते हुए सबको यह संदेश दिया कि नशा नाश की जड़ है जब तक यह समझ में है तब तक हम कभी भी उन्नति नहीं कर सकते और यदि इससे अपने परिवारजनों को बचाना है तो ब्रह्माकुमारी द्वारा सिखाए जा रहे राजयोग को जीवन में अपना कर अपना जीवन सुंदर बना सकते हैं। https://drive.google.com/drive/folders/18xsujb4y2fKSsIknWVY6zwquu6nljNjR?usp=sharing
इस कार्यक्रम का आयोजन राजयोगिनी प्राची बहन (कांसबाहल सेंटर सर्टिफिकेट नंबर 3027) की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें राउरकेला के सभी ब्रह्माकुमारिज भाई बहनों ने मिलकर सहयोग दिया।




