Homeराज्यमहाराष्ट्रनासिक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं ब्रह्माकुमारीज की प्रतिनिधि बहनें; नशामुक्त भारत...

नासिक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं ब्रह्माकुमारीज की प्रतिनिधि बहनें; नशामुक्त भारत अभियान एवं सामाजिक सेवाओं की दी जानकारी

नासिक,महाराष्ट्र: भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी 31 अक्टूबर को महाराष्ट्र के नासिक एवं त्र्यंबकेश्वर के दौरे पर पहुंचीं। उनका यह दौरा आगामी नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ महाकुंभ 2027 के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित धर्मध्वज स्तंभ पूजन, ध्वजा पूजन एवं ध्वजारोहण समारोह में सहभागिता के लिए था। इस अवसर पर उन्होंने नासिक के रामकुंड पर धर्मध्वजारोहण किया तथा सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने गोदावरी पूजन एवं महाआरती में भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान कुंभ मेले की आधिकारिक वेबसाइट एवं गीत का लोकार्पण तथा विशेष डाक टिकटों का विमोचन भी किया गया।

इसी अवसर पर महाराष्ट्र पुलिस अकादमी, नासिक के गेस्ट हाउस में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विभिन्न सेवा केंद्रों की प्रतिनिधि बहनों एवं सदस्यों ने राष्ट्रपति जी से सौजन्य भेंट की तथा संस्था द्वारा संचालित आध्यात्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी दी।

सोनई सेवा केंद्र की प्रभारी बी.के. ऊषा दीदी एवं बी.के. डॉ. दीपक हरके ने राष्ट्रपति जी को ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल विंग द्वारा भारत सरकार के नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से अगस्त 2026 में अहिल्यानगर में आयोजित ऐतिहासिक नशामुक्ति अभियान की जानकारी प्रस्तुत की, जिसमें एक साथ 2,75,115 लोगों ने नशामुक्ति की शपथ लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि को Winners Book of World Records द्वारा प्रमाणित किया गया है। इस अवसर पर बी.के. ऊषा दीदी एवं बी.के. डॉ. दीपक हरके ने राष्ट्रपति जी को ईश्वरीय सौगात भेंट की।

नासिक सेवा केंद्र की प्रभारी बी.के. वासंती दीदी ने नासिक में संस्था द्वारा संचालित आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं से राष्ट्रपति जी को अवगत कराया तथा उन्हें ईश्वरीय सौगात प्रदान की। इस अवसर पर बी.के. संदीप, बी.के. अमिता एवं बी.के. देवांश भी उपस्थित थे।

वहीं, विले पार्ले सेवा केंद्र की ओर से बी.के. क्रीना, बी.के. तपस्विनी एवं बी.के. प्रतिभा ने वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के. योगिनी दीदी के मार्गदर्शन मे विले पार्ले सब झोन द्वारा हो रही सेवा ओ की जानकारी राष्ट्रपति जी को दी।

इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपति जी को मुंबई में 21 फरवरी 2027 को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC), बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले ब्रह्माकुमारीज के विले पार्ले वेस्ट सबजोन के स्वर्ण जयंती समारोह एवं BSES MG हॉस्पिटल, अंधेरी के सिल्वर जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु औपचारिक निमंत्रण भी प्रदान किया।

इस आत्मीय भेंट के दौरान ब्रह्माकुमारीज की प्रतिनिधियों ने संस्था की आध्यात्मिक, स्वास्थ्य, नशामुक्ति एवं सामाजिक सेवाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प को साझा किया।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय