जबलपुर-कटंगा कॉलोनी,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शिव उपहार भवन, प्रेमनगर, जबलपुर में “मूल्यनिष्ठ मीडिया: समय की आवश्यकता” विषय पर सेमिनार का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। दीप प्रज्वलन करने वालों में दैनिक भास्कर के सिटी चीफ प्रेमशंकर तिवारी, प्रो. (डॉ.) मानसिंह परमार, ब्रह्माकुमार डॉ. शांतनु भाई, पत्रिका के संपादक शुभम बघेल, प्रदेश टुडे के संपादक पवन पाण्डे, ब्रह्माकुमारी विमला दीदी, आकाशवाणी जबलपुर के श्याम टहलानी और स्वतंत्र मत के संपादक राजेन्द्र मिश्रा शामिल रहे।

डॉ. मानसिंह परमार का संबोधन
जबलपुर कटंगा कॉलोनी – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शिव उपहार भवन, प्रेमनगर, जबलपुर में “मूल्यनिष्ठ मीडिया: समय की आवश्यकता” विषय पर आयोजित सेमिनार में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) मानसिंह परमार को संबोधित करते हुए देखा जा सकता है। मंच पर दैनिक भास्कर के सिटी चीफ प्रेमशंकर तिवारी, ब्रह्माकुमार डॉ. शांतनु भाई, पत्रिका के संपादक शुभम बघेल, प्रदेश टुडे के संपादक पवन पाण्डे, ब्रह्माकुमारी विमला दीदी, आकाशवाणी जबलपुर के श्याम टहलानी और स्वतंत्र मत के संपादक राजेन्द्र मिश्रा उपस्थित हैं।

ब्रह्माकुमारी विमला दीदी का संबोधन
जबलपुर कटंगा कॉलोनी – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शिव उपहार भवन, प्रेमनगर, जबलपुर में “मूल्यनिष्ठ मीडिया: समय की आवश्यकता” विषय पर आयोजित सेमिनार में मीडिया विंग, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की जोनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमारी विमला दीदी को संबोधित करते हुए देखा जा सकता है। मंच पर दैनिक भास्कर के सिटी चीफ प्रेमशंकर तिवारी, प्रो. (डॉ.) मानसिंह परमार, ब्रह्माकुमार डॉ. शांतनु भाई, पत्रिका के संपादक शुभम बघेल, प्रदेश टुडे के संपादक पवन पाण्डे, आकाशवाणी जबलपुर के श्याम टहलानी और स्वतंत्र मत के संपादक राजेन्द्र मिश्रा उपस्थित हैं।

