रीवा: चिकित्सक समाज के सच्चे हितैषी और सेवा करने वाले हैं- डॉ राजकुमार आचार्य कुलपति अ प्र सिंहविश्वविद्यालय

0
286

मेडिटेशन के द्वारा  मन शुद्ध और दिव्य बनता है ।  

मेडिटेशन से मेडिसिन की जरूरत कम होती जाती है। 

 शांतिधाम ब्रह्माकुमारीज में चिकित्साविदो की राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न।

रीवा,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय शांतिधाम झिरिया रीवा में एक चिकित्साविदों की राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर राजकुमार आचार्य कुलपति एपीएस विश्वविद्यालय रीवा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर सी वी शुक्ला ,डॉक्टर एचपी सिंह, डॉक्टर पीसी द्विवेदी ,डॉक्टर पुष्पा पांडे डॉक्टर भूपेंद्र सिंह रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता राजयोगिनी बी के निर्मला दीदी  ने किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ राजकुमार आचार्य कुलगुरु ने कहा कि चिकित्सक समाज के सच्चे सेवक व शुभचिंतक है। यदि वह मेडिसिन के साथ मेडिटेशन का प्रयोग अपने इस चिकित्सा सेवा में करें तो समाज में देश में तन के साथ मन को स्वस्थ रखा जा सकेगा। आपने कहा कि आपके समय में मन में ज्यादा विकृतिया होने से तन बीमार हो रहा है, नशे की प्रवृत्तियां विकृतिया तेजी से बढ़ रही है, इस कार्य के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान के द्वारा सिखाया जा रहा मेडिटेशन अवश्य ही प्रभावी होगा।  

डॉक्टर सी  वी शुक्ला ने कहा कि मन के साथ तन को स्वस्थ रखने में  राजयोग महत्वपूर्ण विद्या है। इसका मैं शुरू से ही समर्थन करता रहा हूं। इस कारण से सभी को राजयोग मेडिटेशन करना चाहिए।

डॉ एच पी सिंह ने कहा कि मेडिटेशन पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने की विधा है। कार्यक्रम में डॉक्टर पीसी द्विवेदी और डॉक्टर पुष्पा पांडे ने बताया कि मन का संबंध शरीर से होता है। अतः काया निरोगी तभी होगी जब मन स्वस्थ होगा।   

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉक्टर पीके लखटकिया और डॉक्टर के के परौहा जी कार्यक्रम को संबोधित किया‌। साथ ही डॉक्टर के पी गुप्ता डॉक्टर भूपेंद्र सिंह मनोचिकित्सक लखनऊ ने कार्यक्रम के विषय वस्तु को स्पष्ट किया। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले सभी विद्वान चिकित्सकों ने स्वीकार किया कि मेडिटेशन से स्वस्थ शरीर और श्रेष्ठ मानव जीवन का निर्माण किया जाता है।

इस चिकित्साविदों की राष्ट्रीय संगोष्ठी में सबसे अधिक चिकित्सा विदो ने शिरकत की। 

इसके साथ भारतवर्ष के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी जो मेडिकल कॉलेज रीवा से.नि.डीन डॉक्टर पीसी द्विवेदी के छोटे अनुज है। उनके देश के सेनाअध्यक्ष के पद में आसीन होने की सभी चिकित्साविदो ने अग्रिम शुभकामनाएं दी।

रीवा क्षेत्र की संचालिका राज योगिनी दीदी निर्मला ने सभी चिकित्सकों को सदा खुश रहने वा सभी स्नेह प्यार से दवा के दुआ देने के लिए प्रेरित किया।  कुलगुरु डॉक्ट राजकुमार आचार्य कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया । कार्यक्रम के प्रति आभार प्रदर्शन डॉक्टर मुजीब खान ने किया। राजयोग मेडिटेशन डॉ बीके अर्चना बहन ने कराया ।  और अंत में संस्थान  से वरिष्ठ समाजसेवी बीके प्रकाश भाई जी ने सभी चिकित्साविदों को नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई। 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें