Homeराज्यमहाराष्ट्रपुणे:प्रसिद्ध अभिनेत्री जयाप्रदा द्वारा ब्रह्माकुमारी सुवर्णा दीदी को किया गया सन्मानित

पुणे:प्रसिद्ध अभिनेत्री जयाप्रदा द्वारा ब्रह्माकुमारी सुवर्णा दीदी को किया गया सन्मानित

प्रसिद्ध अभिनेत्री जया प्रदा को दिया ईश्वरीय संदेश, माउंट आबू आने का दिया निमंत्रण

पुणे, महाराष्ट्र। आध्यात्मिक जागृति, महिला सशक्तिकरण एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर सेवाएं प्रदान कर रहीं ब्रह्माकुमारी सुवर्णा दीदी को पुणे में आयोजित भव्य नेशनल प्रेस्टीज अवॉर्ड्स एंड समिट 2026 में प्रतिष्ठित ‘नेशनल विज़नरी लीडरशिप इन सोशल एम्पावरमेंट एंड ट्रांसफॉर्मेशन अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।

1 नवंबर 2026 को सयाजी होटल, वाकड, पुणे में इनसाइट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड्स (IEA 2026) के अंतर्गत आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जया प्रदा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।

इस विशेष अवसर पर ब्रह्माकुमारी सुवर्णा दीदी तथा बी के लक्ष्मी  ने मुख्य अतिथि जया प्रदा जी को ईश्वरीय सौगात भेंट कर परमपिता परमात्मा शिव का आध्यात्मिक संदेश, राजयोग मेडिटेशन के महत्व, आत्मिक शांति, सकारात्मक चिंतन एवं जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का सुंदर संदेश दिया। साथ ही उन्हें ब्रह्माकुमारी संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय, शांतिवन एवं ज्ञान सरोवर, माउंट आबू पधारने का स्नेहपूर्ण निमंत्रण भी दिया। जया प्रदा जी ने इस आध्यात्मिक भेंट एवं शुभकामनाओं को सहर्ष स्वीकार किया।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय