अबोहर,पंजाब। ब्रह्माकुमारीज़ के राजयोग भवन में आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से चार चाँद लगा दिए। बीके सुनीता ने दिवाली के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से नशीले पदार्थों से दूर रहने और अपने कार्यों में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। केंद्र प्रभारी बीके पुष्पलता ने देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती के रूप में सजीं कलाकारों (पायल और मुस्कान) का पूजन किया, आरती उतारी।
पारंपरिक दीप प्रज्वलित करने वालों में पूर्व मेयर विमल ठठई, लेखक परिषद के अध्यक्ष राज सदोष, केन्द्र प्रभारी पुष्पलता बहन, उप प्रभारी दर्शना बहन, सुनीता बहन, शालू बहन, रमेश शर्मा एडवोकेट, पायल और मुस्कान शामिल थे।
भव्या, सायरा, अमायरा, धान्वी, भुविका और महक ने आध्यात्मिक नृत्यों की प्रस्तुति देकर वहाँ मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि विमल ठठई ने कलाकारों को उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तनाव का मूल कारण नकारात्मक विचार हैं, जो कई शारीरिक बीमारियों को जन्म देते हैं। सकारात्मक सोच के साथ अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित करके तनाव से बचा जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. रितु गुप्ता और डॉ. कंचन खुराना भी उपस्थित थे।

