Homeदादी जीदादी प्रकाशमणि जीहमें तीन इंजन मिले तो हम कितने भाग्यशाली हैं...

हमें तीन इंजन मिले तो हम कितने भाग्यशाली हैं…

भाग्य विधाता, वरदाता बाप ने हम सभी बच्चों को अनेक वरदान दिए हैं। परन्तु उसमें पहला वर दिया कि तुम सभी शिववंशी हो। एक शिवबाबा के वंश के हो। जिससे पहला-पहला नाता जोड़ा कि हम सब भाई-भाई हैं। दूसरा नाता जोड़ा कि हम ब्रह्मा की औलाद ब्रह्माकुमार-कुमारी हैं। ब्राह्मण कुल के हैं। ऊंच धर्म के, ऊंच कुल के, ऊंच चोटी हैं। तो पहले हम संगम के इस वरदान पर खड़े रहते। भविष्य में तो ऊंच पद पाने का लक्ष्य है ही परन्तु अपने आपको पहले इस स्थिति पर रोज़ देखो कि हम शिव वंशी हैं।
आज बाबा ने कहा – मैं आया हूँ तुम बच्चों को गुप्त दान देने। गुप्त दान यही दिया जो हम सबको अपना बनाया। अपने समान बनाया फिर अपना राज्य-भाग्य दिया। तो पहले खुद को खुद से हरेक पूछे कि बरोबर मुझे ये नशा है कि हम खुदा के बच्चे हैं। सिर्फ बच्चे हैं, नहीं। परन्तु हमें खुदा ने अपना बनाया है, रौरव नर्क में पड़े हुए को अपनी गोदी में बिठाया है। हम इस समय प्यारे बापदादा की गोदी में खेल रहे हैं, पल रहे हैं। हमें उनका लालन-पालन मिल रहा है। फिर वही हमें सारे विश्व की नॉलेज देते, हिस्ट्री सुनाते, सारे सृष्टि चक्र का ज्ञान दे आप समान नॉलेजफुल बनाते। बाबा ने हमें इंजीनियर्स का इंजीनियर, डॉक्टर्स का डॉक्टर, प्रोफेसर्स का प्रोफेसर सिर्फ एक अल्फ पढ़ाकर बना दिया। इसीलिए हमारी बुद्धि में कभी नहीं आता कि फलाना इतना पढ़ा-लिखा है, यह तो जज है। नहीं, हमें तो बाबा ने जजों का जज बनाया है। वह क्या सत-असत की तुलना करेंगेे। हमें सत-असत की पूरी पहचान मिली है। वह डॉक्टर्स थोड़े समय के लिए दवा देंगे, हमें तो बाबा ने ऐसी दवाई दे दी जो 21 जन्मों के लिए हम निरोगी बन जाते हैं। हम ऐसे सर्जन के बच्चे मास्टर सर्जन हैं जो किसी के भी मन का रोग मिटा सकते हैं। मन से तन भी ठीक हो जाता है।
तो हरेक अपने से पूछो – हमसे ऊंचा दुनिया में और कोई है? कोई महान है या हम सबसे ऊंचे से ऊंच हैं? कोई हमसे बड़ा नहीं। हम सबसे बड़े ते बड़े योगी हैं। हम सबसे पवित्र हैं, हम जैसा कोई पवित्र नहीं है। हम ऊंचे ते ऊंचे सतगुरु की श्रीमत पर चलने वाले हैं। वह तो न बाप को फॉलो कर सकते, न टीचर को, न गुरु को। हमें तो तीन इंजन मिली हैं। हमारी गाड़ी तीन इंजन से चल रही है। परम बाप, परम शिक्षक और परम सतगुरु के हम तकदीरवान बच्चे हैं। जब हम अपनी इतनी महान तकदीर रोज़ देखते तो अन्दर से निकलता वाह बाबा वाह! वाह ड्रामा वाह! जो मेरा भाग्य बना वह औरों का भी बने।
हम तो ऊंची चोटी पर बैठे हुए ऊंचे ते ऊंचे ब्राह्मण हैं। फिर ब्राह्मण कैसे कहेंगे यह माया आती, यह होता। जैसे कोई छोटी चीज़ का भय बैठ जाता, रस्सी को भी सांप समझ भयभीत हो जाते, वैसे माया है… यह भी भय के भूत का बड़ा सांप दिमाग में रख दिया है। अब सांप तो है ही सांप। वह तो है ही विषैला। वह तो ज़हर ही फूकेंगा। सांप से खेलो नहीं, उससे डरते क्यों हो, वह कोई खिलौना नहीं है। सांप है तो किनारा कर लो। 5 विकार भूत हैं लेकिन वह हैं ही भूत, है ही गन्दी चीज़। गन्दी चीज़ को देखेंगे, दृष्टि डालेंगे या उससे किनारा करके चले जाएंगे। उनके पास जाएंगे तो जरूर बदबू आएगी। किनारे हो जाओ तो बदबू से बच जाएंगे। यह है ही छी-छी दुनिया। मैं अगर शौक से पिक्चर देखूंगी तो वह मुझे जरूर खींचेगी। मैंने देखा तो वह जरूर आकर्षित करेगी। मैंने अटेन्शन दिया तो उसने खींचा। अगर हम कहें यह तो डर्टी है, तो वह खींच नहीं सकती। ज़रा भी इन्ट्रेस्ट लिया तो खींच जरूर होगी।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय