Homeराज्यमध्य प्रदेश।करेली: श्रीराधा-कृष्ण एवं श्रीराम-लक्ष्मण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों...

करेली: श्रीराधा-कृष्ण एवं श्रीराम-लक्ष्मण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक रंगोली ने बांधा समा

करेली, मध्यप्रदेश: ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में दीपावली महोत्सव उमंग, उत्साह एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नरसिंहपुर जिला संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही करेली सेवा केंद्र की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर कुसुम दीदी जी ने दीपावली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीपावली केवल बाहरी दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अपने अंतर्मन में ज्ञान, पवित्रता, प्रेम और शांति का दीप प्रज्वलित करने का संदेश देती है। जब हम अपने जीवन से विकारों रूपी अंधकार को दूर कर श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाते हैं, तभी सच्चे अर्थों में जीवन में दीपावली आती है।

प्रभु उपहार भवन में आयोजित यह दीपावली महोत्सव आध्यात्मिकता, संस्कृति, प्रेम और आपसी स्नेह का सुंदर संगम बनकर सभी के लिए यादगार रहा।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय