Homeकथा सरितासच बोलने का साहस

सच बोलने का साहस

गुरु नानकदेव सात्त्विक जीवन जीते तथा प्रभु-स्मरण करते थे। एक बार उनके पास एक व्यक्ति आया और बोला-”बाबा! मैं चोरी तथा अन्य अपराध करता हूँ। मेरा जीवन सुधर जाए, ऐसा कोई उपाय बताइए।” गुरु नानक जी ने कहा -” तुम चोरी या अन्य गलत काम करना बंद कर दो, तो तुम्हारा कल्याण हो जाएगा।” वह व्यक्ति उन्हें प्रणाम कर लौट गया। कुछ दिनों बाद वह फिर आया और बोला-” बाबा गलत काम छूट नहीं रहे।” इस पर गुरु नानक जी बोले -” भैया! तुम अपने द्वारा किए सभी गलत कामों के बारे में दूसरों को बता दिया करो।” चोर ने अगले दिन चोरी की, लेकिन उसकी दूसरों को बताने की हिम्मत ही नहीं हुई। उसे लगा कि लोग उससे घृणा करने लगेंगे। उसने सोचा दूसरों को बताने से तो यही बेहतर है कि मैं चोरी ही करना छोड़ दूँ। कुछ दिनों बाद उसने गुरु नानक जी को जाकर बताया- ”बाबा आपके सुझाए तरीके ने मुझे अपराधमुक्त कर दिया है। अब मैं मेहनत की कमाई से गुज़ारा करता हूँ।”
शिक्षा :- गलत कर्म छोडऩे के लिए केवल संकल्प ही नहीं, बल्कि अपने कर्मों को ईमानदारी से स्वीकार करने का साहस भी आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय