मुख पृष्ठसमाचारकादमा:'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत 20 दिवसीय "मेरा गांव नशा मुक्त...

कादमा:’नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत 20 दिवसीय “मेरा गांव नशा मुक्त गांव अभियान” का दीप प्रज्ज्वलित व हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया

कादमा (हरियाणा): महाशिवरात्रि के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र कादमा-झोझूकलां के तत्वावधान में ब्रह्माकुमारीज पाठशाला रामबास में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा आईपीएस ने ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल विंग और भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत 20 दिवसीय “मेरा गांव नशा मुक्त गांव अभियान” का दीप प्रज्ज्वलित व हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह अभियान 7 फरवरी से 26 फरवरी2025 तक बाढडा व झोझूकलां खंड के विभिन्न स्कूलों, कालेज व गांव के गली मोहल्ले में बड़े बूढ़ो युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रेरणा देगा।  अभियान का शुभारंभ जिला पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन, सुभाष चंद्र डीएसपी बाढडा, सुधीर शर्मा सरपंच रामबास,  सरपंच प्रतिनिधि महेश फौजी, रामवीर कली सरपंच , देवेंद्र बीजना सरपंच ,विकास मैहड़ा, कमल साहब सरपंच कुब्जा नगर, रविंद्र सरपंच गुडाना,पवन कुमार सरपंच झोझू खुर्द, जिला पार्षद प्रतिनिधि अशोक कुमार, भगत सिंह सरपंच निहालगढ़ आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर  किया।

उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाना है तो युवा शक्ति को  नशे रूपी राक्षस से बचाना होगा।

आज युवा शक्ति को नशे के चंगुल से बचाने के लिए सबके सहयोग की आवश्यकता है पूरे समाज के लिए यह बहुत बड़ी चुनौती है। नशा नाश की जड़ है जो समाज के लिए घातक है। 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज में सिखाए जाने वाला राजयोग मेडिटेशन अपने आप में एक ऐसी पद्धति है जिससे सहज ही व्यसनों रूपी राक्षस से मुक्ति पाई जा सकती है।

 उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान चलाकर ब्रह्माकुमारी बहनों ने विशेष युवा शक्ति व ग्रामीणों पर बड़ी कृपा की है  उनकी प्रेरणा और शक्ति से नशा करने वाले युवा सकारात्मक सोच व मनोबल से सहज मुक्त होंगे।   

ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने नशे से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले कुप्रभावों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि मेडिटेशन नशा मुक्त जीवन के लिए रामबाण औषधि है।

उप पुलिस अधीक्षक बाढडा  सुभाष चद्र ने अभियान के प्रति अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था का युवा निर्माण के लिए सकारात्मक प्रयास अवश्य सफल होगा। 

क्षेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने अपने आशीर्वचन में महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए कहा कि परमपिता परमात्मा शिव द्वारा दिया गया हमें व्यसनों से मुक्ति दिलता है अध्यात्म मेडिटेशन हमें आंतरिक रूप से मजबूत बनाता है जिससे हम इस नशे रूपी राक्षस से शहर छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता स्वचिंतन व परमात्म चिंतन करने की है अपने मनोबल को बढ़ाने की है कमजोर मनोबल के कारण ही हम इन व्यसनों में लिप्त होते हैं।

 झोझूकलां सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करवाया एवं  नशा छोड़ने की शपथ दिलाई।   

रामबास सरपंच सुधीर शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी सामाजिक समस्याओं की जड़ है नशा। आध्यात्मिकता द्वारा ही इसका समाधान संभव है।

बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे अशोक थालोर जिला पार्षद ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि नशा मुक्त जीवन हम सभी का परम कर्तव्य है जिससे युवा पीढ़ी को बच्चा समाज का नव निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में नाटक के द्वारा नशा मुक्त रहने की प्रेरणा दी।  

 जिला पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने शिव ध्वजारोहण किया व हरी झंडी दिखाकर  अभियान रथ को रवाना किया इस अवसर पर , ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन, सरपंच  रामबास, डीएसपी सुभाष चंद्र बाढडा विभिन्न गांव के सरपंच उपस्थित थे। 

 इस अवसर पर ग्राम पंचायत रामबास व जिला पुलिस विभाग ने ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कुमारी  साक्षी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम में सैकड़ो ग्रामीण प्रबुद्धजन उपस्थित थे। ग्राम पंचायत व ब्रह्माकुमारीज द्वारा पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा आईपीएस व अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।  मंच संचालन ब्रह्माकुमार सुनील भाई ने किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments