मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।जबलपुर: आध्यात्मिक जाग्रति का सन्देश देते हुए निकाली गई विशाल शिव सन्देश...

जबलपुर: आध्यात्मिक जाग्रति का सन्देश देते हुए निकाली गई विशाल शिव सन्देश शांति यात्रा

आध्यात्मिक जाग्रति का सन्देश देते हुए निकाली गई विशाल शिव सन्देश शांति यात्रा

ब्रह्मा कुमारी द्वारा शिव ध्वजारोहण के साथ निकाली गई भव्य विशाल शिव सन्देश शांति यात्रा

जबलपुर,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शिव स्मृति भवन नेपियर टाउन द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 89 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती के उपलक्ष्य में विशाल शिव सन्देश शांति यात्रा का आयोजन किया गया | जिसका शुभारम्भ शिव ध्वजारोहण के साथ किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में भ्राता अभिलाष पांडे जी विधायक उत्तर मध्य क्षेत्र, भ्राता अजय विश्नोई विधायक मंझोली क्षेत्र , भ्राता रत्नेश सोनकर जी भाजपा नगर अध्यक्ष एवं भ्राता कमलेश अग्रवाल जी उपस्थित रहे | 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ई.वि.वि. शिव स्मृति भवन नेपियर टाउन जबलपुर की सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भावना दीदी जी ने 89 त्रिमूर्ति शिव जयंती महापर्व के मर्म को स्पष्ट करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि एक महापर्व है जो सर्व आत्माओ के पिता परमात्मा शिव के इस धरा पर अवतरण होने के दिवस को दर्शाता है इस पर्व को सारे विश्व की आत्माओ द्वारा मनाया जाना चाहिये किन्तु पूर्ण ज्ञान के अभाव के कारण मात्र एक दिन मनाकर औपचारिकता पूर्व कर लेते है | परमात्मा शिव जो देवो के देव महादेव है वह वर्तमान समय में हम सभी आत्माओ के अंदर काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, इर्षा ,द्वेष ,जैसे दुर्गुणों का नाश कर अपने राजयोग की शक्ति द्वारा निर्मल पावन पवित्र बनाकर हमें पुन:अपने दैवीय स्वरुप में लाने का महत्वपूर्ण कर्तव्य कर रहे है ऐसे समय में आवश्कता है कि अपने पिता परमात्मा के निर्देशों को मानकर अपनी आध्यात्मिक शक्तियों को जाग्रत कर एक श्रेष्ठ समाज की स्थापना में अपना योगदान दे एवं सुख शांति सम्पन्नता का जीवन प्राप्त करे |

अपनी शुभ भावनाये देते हुए भ्राता रत्नेश सोनकर जी भाजपा नगर अध्यक्ष जी ने कहा कि परमात्मा शिव देवो के देव महादेव है इनकी आराधना से सारे कार्य सहजता से सिद्ध हो जाते है साथ ही मानव मन श्रेष्ठ कार्यो की और आकर्षित हो जाता है | इसी उपलक्ष्य में भ्राता अभिलाष पांडे जी विधायक उत्तर मध्य क्षेत्र ने अपनी शुभ भावनाये व्यक्त करते हुए कहा की उक्त आयोजन हमारी आतंरिक शक्तियों को जाग्रत करने में एक नई उर्जा का कार्य करते है तथा ब्रह्माकुमारी बहनों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए की आप सभी की निष्ठां और लगन समाज और देश को परिवर्तन करने एवं आध्यात्मिक शक्तियों से जागृत करने का अनुपम कार्य कर रही है| सभी अथितियो ने इस शुभ अवसर पर अपनी अपनी शुभ भावनाए व्यक्त की | 

संस्कारधानी के विभिन्न क्षेत्रो में झाकी भ्रमण करते हुए अपनी अलोकिक शोभा बिखेर रही थी जिसमे मुख्य आकर्षण का केंद्र श्री लक्ष्मी नारायण की चैतन्य मनोरम झाकी के साथ सर्व आत्माओं के पिता परमात्मा शिव की झांकी रही एवं संस्था की बहने सिर पर कलष लेकर चल रही थी | श्वेत वस्त्र धारी भाई बहने के हाथो में जीवन उपयोगी स्लोगन एवं शिव ध्वज भी शोभायमान थे जो की शिव सन्देश दे रहे थे | विभिन्न स्थानों पर शिव सन्देश शांति का स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments