मुख पृष्ठराज्यछत्तीसगढ़भिलाई: कार्य परमात्मा का है हमें निमित्त बनकर सहयोग देना है....

भिलाई: कार्य परमात्मा का है हमें निमित्त बनकर सहयोग देना है….

पीस ऑडिटोरियम में राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी जी की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात्  करने के दृढ़ संकल्प के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई

भिलाई, छ.ग.: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की दिवंगत मुख्य प्रशासिका राजयोगीनी दादी रतनमाहिनी की पुण्य स्मृति में सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में श्रद्घाजंलि सभा का आयोजन किया गया। 

प्रातः राजयोग सत्र के पश्चात भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी ने रतन मोहिनी दादी जी की विशेषताओं को बताते हुए कहा कि दादीजी को सदा देह और कर्म के बंधन से मुक्त फ़रिश्तेपन की स्थिति में लाईट शक्ति स्वरूप में देखा।दादीजी साइलेंस पॉवर की अथॉरिटी थी। 

भिलाई,दुर्ग, राजनांदगांव प्रवास के दौरान दादीजी को स्वास्थ संबंधी परेशानी हुई,फिर भी दादीजी ने यह कहते हुए सेवाएं की यह कार्य परमात्मा का है हमे निमित्त बनकर सहयोग देना है,तब ही परमात्मा की संपूर्ण मदद मिलती है।

दादीजी के निमित परमात्मा को विशेष भोग अर्पण करने के पश्चात  भिलाई स्थित सर्व सेवाकेंद्रो की वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी दीदियों सहित सभी ब्रह्मावतसो ने 101 वर्ष की आयु में दिवंगत मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी को श्रद्घासुमन अर्पित किए। सभी ब्रह्मा वत्सो ने दादीजी की शिक्षाओं को जीवन में धारण कर कंट्रोलिंग पॉवर द्वारा एक मास मन को एकाग्र करने का दृढ़ संकल्प किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments