समालखा, हरियाणा। ब्रह्माकुमारी द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत तीन विद्यालयों में ध्यान व जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिनमें कुल 577 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पहला कार्यक्रम PM श्री GSS स्कूल समालखा में, दूसरा गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में और तीसरा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करहंस में आयोजित हुआ। बच्चों को नशे के विभिन्न प्रकारों के बारे में बताया गया और यह समझाया गया कि वे किस प्रकार इनसे बच सकते हैं। ध्यान व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से न केवल मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता है, बल्कि व्यक्ति आत्म-नियंत्रण भी प्राप्त करता है।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने आजीवन नशा मुक्त रहने की शपथ ली और समाज को भी नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।









