उदयपुर,राजस्थान: देबारी आरची गैलेक्सी सेवाकेंद्र पर स्व सशक्तिकरण द्वारा मूल्यनिष्ठ जीवन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें हाईटेक एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट के 120 स्टूडेंट्स ने भाग लिया एवं इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर भ्राता हरे राम जी एवं अपार्टमेंट के प्रेसिडेंट भ्राता विशाल जैन ने भी अपना उद्बोधन दिया साथ ही राजयोग मेडिटेशन करने की भी जिज्ञासा दिखाई एवं सभी बच्चों को जीवन में आध्यात्मिकता अपनाने को प्रेरित किया।उदयपुर सेवाकेंद्र की संचालिका रीटा दीदी ने सभी को अपने आशीर्वचन दिए। बीके रश्मि बहन ने संस्था का परिचय दिया।






