मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशकलान: ब्रह्माकुमारी बाबा घुमनाथ गली सेवा केंद्र, द्वारा राजयोगिनी बीके रीना दीदी...

कलान: ब्रह्माकुमारी बाबा घुमनाथ गली सेवा केंद्र, द्वारा राजयोगिनी बीके रीना दीदी के मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान

कलान, उत्तर प्रदेश। ब्रह्माकुमारी बाबा घुमनाथ गली सेवा केंद्र, द्वारा राजयोगिनी बीके रीना दीदी के मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय गुनदौरा, नौगवा मुबारिकपुर, लक्षमपुर, राजा की कोठी, खालसा, नारायण नगला और कुंनडरिया गांवों में संपन्न हुए। बीके रीना दीदी ने उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों को नशे से होने वाले मानसिक, शारीरिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी और राजयोग ध्यान के अभ्यास द्वारा आत्मबल बढ़ाकर व्यसनों से बचने की प्रेरणा दी। सभी प्रतिभागियों ने स्वयं और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली और कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments