मुख पृष्ठराज्यराजस्थानबीकानेर: आज मैं श्रोता के रूप में बी के शिवानी दीदी को...

बीकानेर: आज मैं श्रोता के रूप में बी के शिवानी दीदी को सुनने आया हूँ – भ्राता श्री अर्जुन राम मेघवाल जी, केंद्रीय क़ानून मंत्री (भारत सरकार)

बीकानेर, राजस्थान: आयोजित विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम हेतु बी के शिवानी दीदी के नाल एयरपोर्ट, बीकानेर आगमन होने पर भ्राता श्री अर्जुन राम मेघवाल जी द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय  सार्दुल गंज, बीकानेर के द्वारा विशाल भव्य कार्यक्रम “नया संकल्प-नया जीवन “ का आयोजन श्री गणेशम् रिसॉर्ट में किया गया। जिसका शुभारंभ भ्राता श्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय कानून मंत्री, भारत सरकार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया

इस विशेष आध्यात्मिक सत्र में विश्व प्रख्यात आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता बी के शिवानी दीदी ने कहा कि सकारात्मक सोच व संकल्प को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा रात्रि के भोजन की बजाय शाम का भोजन करने की सलाह दी। साथ ही बी के शिवानी दीदी ने यह भी बताया कि सुबह उठते ही व सोने से पहले मोबाइल का त्याग कर सकारात्मक चिंतन करने व ध्यान योग के अभ्यास द्वारा मन को एकाग्र कर श्रेष्ठ संकल्पों से श्रेष्ठ जीवन बनाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि भ्राता श्री अर्जुन राम मेघवाल जी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शिवानी दीदी का जीवन आध्यात्मिक चेतना का पर्यायवाची बन चुका है ।इस तरह के आध्यात्मिक कार्यक्रम भारत को आध्यात्मिक गुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने की दिशा में एक नई पहल है। अतः आज इस कार्यक्रम में मैं एक श्रोता के रूप में सुनने आया हूं।

इस अवसर पर  बीकानेर संभाग संचालिका बी के कमल दीदी, आबू से पधारे मोटिवेशनल स्पीकर बी के शक्ति राज भाई, मंच संचालक श्री निधि भाई एवं सुप्रसिद्ध गायक हरीश मोयल जी, श्री विश्वनाथ जी मेघवाल (विधायक खाजूवाला), श्री नरेश कुमार ठकराल ,सदस्य सचिव, राज्य वित्त आयोग (I.A.S.), श्री विश्राम जी मीणा ,संभागीय आयुक्त(I.A.S) , डॉ सुरेंद्र जी वर्मा (प्रधानाचार्य, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर), श्री सुभाष मित्तल जी (उद्योगपति), श्री महावीर रांका जी (उद्योगपति) उपस्थित रहे। संभाग संचालिका बी के कमल दीदी ने बी के शिवानी दीदी सहित अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया।

इस अवसर पर शहर के हर वर्ग से जुड़े प्रतिष्ठित गणमान्य जनों के साथ सात हज़ार से भी अधिक लोगो ने शांति और अनुशासन का परिचय देते हुए इस सुनहरे अवसर का लाभ लिया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments