घर तिरंगा कार्यक्रम महेसाणा के एस.पी. माननीय भ्राता अचल त्यागी जी द्वारा उद्घाटन हुआ

0
149

 माननीय भ्राता अचल त्यागी जी (आई.पी.एस.), एस.पी., महेसाणा

–      माननीय भगिनी शर्मिष्ठा बहन अरूण भाई दवे, पूर्व चीफ चेरिटी कमीश्नर, गुजरात राज्य, अहमदाबाद

–      माननीय भ्राता दशरथ भाई पटेल, पूर्व वैज्ञानिक, भारत सरकार, महेसाणा

–      माननीय भ्राता केशु भाई पटेल, पूर्व जिला प्रमुख, भारतीय जनता पार्टी, महेसाणा

–      बी.के. शक्तिराज भाई, मोटीवेशनल स्पीकर, ब्रह्माकुमारीज़, माउण्ट आबू

–      बी.के. हरीश मोयल, प्रख्यात गायक, मुम्बई

–      आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरला बहन जी, अध्यक्षा, कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग, महेसाना

–      राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कुसुम बहन जी, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका, महेसाना

महेसाणा,गुजरात: “बिती हुई बातों के बोज़ से निकल कर हमें अपने मन को लाईट रखना है। उस के लिए ब्रह्माकुमारीज़ में सिखाये जाने वाले राजयोग का अभ्यास हमें बहुत ही मदद रूप बनता है।” उक्त शब्द, ब्रह्माकुमारीज़, महेसाणा गुरूकृपा सोसायटी सेवाकेन्द्र द्वारा गोडली पेलेस में आयोजित आज़ादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम में महसाना के एस.पी. माननीय भ्राता अचल त्यागी जी (आई.पी.एस.) ने व्यक्त किये। आगे उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति का व्यक्तित्व अच्छा नहीं होगा तो देश का विकास बहुत मुश्किल है। आज के युवाओं में कैरेक्टर बिल्डींग किया जाये तो आने वाले समय में यह देश सुरक्षित लोंगों के हाथों में होगा। मुझे खुशी है कि यह कैरेक्टर बिल्डींग का कार्य ब्रह्माकुमारी संस्था कर रही है।

        अहमदाबाद से पधारी हुई पूर्व चीफ चेरिटी कमिश्नर, गुजरात राज्य माननीय भगिनी शर्मिष्ठा बहन दवे ने बताया कि देश के 75 वे जन्म दिन पर विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ आध्यात्मिक क्षेत्र में भी देश बहुत आगे बढ़ा है। इस आध्यात्मिक क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ संस्था भी एक बडा वट वृक्ष बन गया है। समाज के हरेक क्षेत्र में लोगों की सराहनीय आध्यात्मिक सेवायें यह संस्था कर रही है।

        भारत सरकार के पूर्व वैज्ञानिक रह चूके माननीय भ्राता दशरथ भाई पटेल ने कहा कि यहाँ आकर मुझे दिव्यता का अनुभव होता है। ऐसा प्रतित होता है जैसे इस संस्था के साथ जैसे कोई परमात्म शक्ति काम कर रही है। क्योंकि इस संस्था के साथ बरसों से मेरा रिश्ता होने से इनकी रात-दिन प्रगति का में साक्षी हूँ।

        पूर्व जिला प्रमुख, भाजपा, महेसाणा माननीय भ्राता केशु भाई पटेल जी ने भी अपनी शुभ कामनायें व्यक्त की। आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरला बहन जी ने अन्त में सभी महेमानों की विशेषताओं का वर्णन करते हुए आभार व्यक्त कर सबको अपने आशीर्वचनों से भरपूर किया।

        मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित बी.के. शक्तिराज भाई ने बहुत सहज तरीके से सबको राजयोग का अभ्यास कराया एवं कार्यक्रम के विषय – मेरा देश मेरी शान को स्पष्ट करते हुए कहा कि अपनी सोच को बदलो क्योंकि जैसा हम सोचेंगे वैसा हम बन जायेंगे। इस बात पर उन्होंने कई उदाहरण दे कर समझाया कि हमारी मन की स्थिति का आधार हमारे सोच है। सारी खुशियाँ, शान्ति सब हमारे भीतर है। गीतों के माध्यम से शक्तिराज भाई का साथ दिया बी.के. हरीश मोयल जी ने। जिनके गीत सुन कर लोगों ने सकारात्मक उर्जा का एहसास किया।

        मंचासीन महेमानों द्वारा दीप प्रजवलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान विभिन्न राज्यों के लिबास पहन कर बाल कलाकारों ने भिन्नता में भी एकता का संदेश दिया।

        आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरला बहन जी के कर कमलों द्वारा बी.के. हरीश मोयल जी के द्वारा गाया गया एनीमेटेड गीत – आओ सुनाउं तुम्हें स्वर्णिम भारत की कहानी…. महेसाना के गोडली पेलेस से रीलीज़ किया गया। उस गीत की चंद पंक्तियाँ हरीश भाई जी ने गा कर सबको देश प्रेम में डूबो दिया। आदरणीय सरला बहन जी एवं मंचासीन महेमानों द्वारा इस खुशी के मौके पर हरीश जी का सम्मान भी किया गया।

        कार्यक्रम के पूर्व आदरणीय सरला बहन जी एवं महेमानों के हस्तों गोडली पेलेस के खुले आसमान में राष्ट्र ध्वज लहराया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कुसुम बहन ने सभी का दिल से स्वागत किया। कुमारी हिमानी ने अपनी कला का करतब दिखाते हुए सुंदर स्वागत नृत्य कर सबका मन मोह लिया। अन्य छोटे-बडे कलाकारों ने नृत्य पेश कर अपने अन्दर छिपी देश भक्ति को कला के माध्यम से उजागर किया। 600 भाई – बहनों ने इस कार्यक्रम का लाभ लिया। इसमें महेसाना के प्रतिष्ठित व्यापारी, डॉक्टर्स, एडवोकेट, शिक्षाविद, विभन्न संस्थाओं के ट्रस्टीज़, समाज सेवक, आदि भी उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें