राजयोगी ब्रह्माकुमार रामकृष्ण भाईजी, हुबली
जन्म: 2-10-1946 समर्पण: 1985 मरण: 14-2-2026
हुबली,कर्नाटक: शिव बाबा की अनूठी और अनमोल आत्मा ; शिव के प्रति समर्पित राजयोगी ब्रह्माकुमार रामकृष्ण भाई जी , जिन्होंने अपने हर सांस, विचार, शरीर, मन और धन को बाबा के विश्व कल्याण की सेवा में समर्पित कर दिया, वे महाशिवरात्रि के पूर्व दिन 14-2-2026 को शाम 6:30 बजे 80 वर्ष की आयु में अपना भौतिक शरीर त्याग कर बापदादा की गोद में समा गए।
वृद्धावस्था संबंधी शारीरिक समस्याओं के कारण वे कई दिनों से अस्पताल में इलाज करा रहे थे। अचानक ही उन्होंने अपने शरीर को त्याग दिया और वे बाबा की गोद में समा गए। हुबली के संपूर्ण परिवार की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उन्होंने 1985 में स्वयं को समर्पित किया और ईश्वरीय यज्ञ में अथक सेवा की। रामकृष्ण भाईजी अत्यंत विनम्र, रचनात्मक और शुद्ध हृदय के थे, और सभी उन्हें प्यार करते थे। सरलता, श्रेष्ठता और मधुरता की प्रतीक थे। उन्होंने अनेक आत्माओं को ईश्वरीय संदेश पहुंचाने के लिए अथक परिश्रम किया।
हुबली क्षेत्र के सभी समर्पित टीचर्स बहने, समर्पित भाई और हजारों दैवी भाइयों और बहनों ने बाबा की ऐसी हृदय तख्त नशीन आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं ।




