Homeराज्यउत्तर प्रदेशवाराणसी-सारनाथ: 95वीं बटालियन सी आर पी एफ में जवानों को बांधी

वाराणसी-सारनाथ: 95वीं बटालियन सी आर पी एफ में जवानों को बांधी

पहाडिया वाराणसी स्थित कैम्प आफिस में रक्षा सूत्र लेकर पहुँची बहनें
खुशी से झूम उठे वीर जवान, बहनों ने मुँह मीठा कराया

वाराणसी – सारनाथ,उत्तर प्रदेश: पहाडिया स्थित 95वीं बटालियन सी आर पी एफ में ब्रह्माकुमारीज़ क्षेत्रीय मुख्यालय की बह्नों ने पहुँचकर कमाण्डेण्ट राजेश्वर बालापुरकर के साथ करीब 100 जवानों को राखी बांधी ।

अपने घर-परिवार से दूर रहते हुए देश की सेवा में अपने जीवन को लगाने वाले वीर जवानों के बीच जब ब्रह्माकुमारी बहनें पहुँची तो जवानों के चेहरे खुशी से खिल उठे । उक्त अवसर पर शाखा प्रभारी ब्र.कु. राधिका दीदी, सह-प्रभारी और मोटीवेशनल ट्रेनर ब्र.कु. तापोशी दीदी ने बटालियन कमाण्डेण्ट राजेश्वर बालापुरकर के साथ अन्य अधिकारी और सी आर पी एफ के जवानों को परमात्मा शिव की ओर से रक्षा सूत्र बांध मुँह मीठा कराया । ब्र.कु. तापोशी दीदी ने कहा कि यह रक्षा सूत्र अनेक विषय-विकारों के साथ व्यसनों और बुराईयों से स्वयं अपनी रक्षा करता है । जब हम स्वयं को ऐसी रक्षा सूत्र से बांधेंगे तो हमारे साथ सभी बहनों की रक्षा स्वत: होगी ।

बहनों ने कमाण्डेण्ट की धर्मपत्नी के साथ अनेक अधिकारी और जवानों को राखी बांध उनके सुखद और उज्जवल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम के अंत में कमाण्डेण्ट बालापुरकर ने संस्था की बहनों का हार्दिक आभार जताते हुए कहा कि आप ही ऐसी बहनें हैं तो अपने घर से दूर रहने वाले जवान भाईयों को नि:स्वार्थ प्यार और स्नेह के डोर से बांधकर जीवन को खुशियों से भर देती हैं ।

कार्यक्रम में ब्र.कु. अनिता बहन, ब्र.कु. मनिशा बहन, अनिता बहन, नयना बहन ने भी जवान भाईयों को तिलक लगाने के साथ राखी बांधी । उक्त अवसर पर ब्र.कु. संदीप भाई और ब्र.कु. विपिन भाई भी उपस्थित रहे । 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments