उरई,उत्तर प्रदेश: डीआरएम अनिरुद्ध कुमार और सीनियर डीइएन अंकुर गुप्ता का प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र तुलसी नगर में आगमन हुआ। सेवाकेंद्र की संचालिका मीना दीदी ने डीआरएम को ब्रह्माकुमारी की गतिविधियों से अवगत कराया और माउंट आबू आने का निमंत्रण भी दिया।
डीआरएम ने संस्था के कार्यों, यहां की स्वच्छता, पवित्रता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज के मेडिटेशन कोर्स के प्रोग्राम रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों और स्टाफ के साथ साथ आने जाने वाले यात्रियों के लिए अवश्य होना चाहिए। और उन्होंने स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक को कहा कि स्टेशन पर ब्रह्माकुमारीज के प्रोग्राम कराने की पूरी व्यवस्था जरूर करें।

सेवाकेंद्र की संचालिका मीना ने डीआरएम अनिरुद्ध कुमार और सीनियर डीइएन अंकुर गुप्ता और स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक जी को रक्षासूत्र बाँधा और ईश्वरीय सौगात भेंट की।इस मौके पर सरिता बहन ने सभी को मेडिटेशन कराया।

