मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरगौर (नेपाल ): तनाव मुक्ति हेतु सकारात्मक विचार संजीवनी बूटी है-भगवान भाई

गौर (नेपाल ): तनाव मुक्ति हेतु सकारात्मक विचार संजीवनी बूटी है-भगवान भाई

गौर  (नेपाल ) : वर्तमान समय जितनी भी समस्या हैं उन सबका कारण है नकारात्मक सोच। नकारात्मक सोच से तनाव बढ़ता है। तनाव मुक्त बनने के लिए सकारात्मक विचार संजीवनी बूटी है। सकारात्मक विचार से ही मुक्ति संभव है।उन्होंने कहा कि 19वीं सदी तर्क की थी, 20वीं सदी प्रगति की रही और 21वीं सदी तनाव पूर्ण होगी। ऐसे तनावपूर्ण परिस्थितियों में तनाव से मुक्त होने सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है।उक्त उदगार माउंट आबू राजस्थान से आये बी के भगवान् भाई ने  स्थानीय राजयोग सेवाकेंद्र में  राजयोग सेवाकेंद्र पर  तनाव से मुक्ति विषय में  कहे |

  उन्होंने बताया कि मन में लगातार चलने वाले नकारात्मक विचारों से दिमाग में विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थ उतरकर शरीर में आ जाते हैं। इनसे अनेक बीमारियां होती हैं। मन के नकारात्मक विचारों से मनोबलआत्मबल कमजोर बन जाता है।

•       प्रतिनिधि सभा सदस्य-डॉ राजेन्द्र साह जी ने कहा कि जहां तनाव है वहां अनेक समस्याएं बढ़ जाती हैं। तनाव के कारण आपसी मतभेदटकराव बढ़ जाते हैं। जहां तनाव है वहां मानसिक अशांति के वश होकर मनुष्य व्यसननशाडिप्रेशन के वश हो जाता है। उन्होंने बताया कि मन चलने वाले नकारात्मक विचारों के कारण ही मन में घृणनफरतबैरविरोधआवेश और क्रोध उत्पन्न होता है।

•       प्रतिनिधि सभा सदस्य-अजय गुप्ता जी ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा की वर्तमान समय सकारात्मक विचारो की आवश्यकता है सत्संग के द्वारा ही हम सकारात्मक विचारो को प्राप्त कर सकते है सकारात्मक विचार ही हमारी सच्ची  कमाई  है।

बी के रवीना  बहनजी ने भी अपना उद्बोधनदेते हुए कहा की राजयोग से मन की शांति होगी राजयोग द्वारा कर्मेन्द्रिय जित बन सकेगे राजयोग को दिनचर्या का अंग बना दो  

बी के जमुना  बहन जी ने ब्रह्माकुमारी सस्था का विस्तार से परिचय दिया।

•       गौर रोहतहट बार एसोसियन के अध्यक्ष-डॉ अजय चन्द्र जी ने भी अपना उद्बोधन दिया।

•       प्रदेश सभा सदस्य-राजकिशोर यादव जी भी ब्रह्माकुमारी के समाजसेवा के कार्य हेतु आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments