HomeWingsWomens Wingभोपाल: ब्रह्माकुमारी ब्लेसिंग हाउस में नारी शक्ति विषय पर संगोष्ठी एवं सम्मान...

भोपाल: ब्रह्माकुमारी ब्लेसिंग हाउस में नारी शक्ति विषय पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

सशक्त नारी – संस्कारित परिवार- समृद्ध समाज’  विषय पर संगोष्ठी संपन्न

ब्रह्माकुमारी ब्लेसिंग हाउस भोपाल में नारी शक्ति सम्मान समारोह सम्पन्न |

भोपाल,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस भोपाल में ‘सशक्त नारी – संस्कारित परिवार- समृद्ध समाज’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस भोपाल एवं महिला प्रभाग (राजयोग शिक्षक एवं अनुसंधान संस्थान)  के संयुक्त तत्वधान में किया गया |

संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस की निदेशिका बी के डॉ रीना दीदी नें कहा कि नारी ही परिवार की आधारशिला है, परिवार को संस्कारवान बनाने में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका है |  संस्कारित परिवार के आधार पर समाज में समृद्धि आती है | उन्होंने आगे कहा कि ब्रह्माकुमारीज का महिला प्रभाग नारी को सशक्त बनाकर संस्कारित परिवार बनाने हेतु पिछले अनेक दशकों से लगातार कार्य कर रहा है |

कार्यक्रम में भाजपा भोपाल जिला उपाध्यक्ष गुंजन चौकसे जी ने  “नारीशक्ति – संस्कारित परिवार – समृद्ध समाज” विषय पर अपने विचार साझा किए | बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा जी नें कहा कि बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ हमें भी उन बातों को अपने जीवन में उतारना चाहिए जिनकी अपेक्षा हम बच्चों से करते हैं | उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथ एवं आध्यात्मिक साहित्य में जीवन की शिक्षाएं समाहित हैं, आज का विज्ञान जिन बातों की खोज कर रहा है उनका वर्णन उनमे पहले से है | कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल जी IPS , डीआईजी (होमगार्ड एवं एनडीआरएफ ) नें महिला सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में अवगत कराया |

कार्यक्रम में पूर्णिमा जैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मंडीदीप, अनीता मिश्रा नें भी अपने विचार व्यक्त किए | इस विशेष आयोजन में भोपाल की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी अनेक प्रबुद्ध एवं प्रेरणादायी महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर  समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही नारीशक्ति का सम्मान कर उनके कार्यों एवं उपलब्धियों का अभिनंदन किया गया ।

कार्यक्रम में कुमारी पूजा, कुमारी आराधना, कुमारी हनी नें सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया | ब्रह्माकुमारी की वरिष्ठ सदस्य बी के सोनाली बहन के कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय का परिचय एवं ब्रह्माकुमारीज द्के महिला प्रभाग द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों का विवरण दिया |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments