Homeलेखपरमात्म ऊर्जा- दो सूक्ष्म बंधन - व्यक्ति और साधन

परमात्म ऊर्जा- दो सूक्ष्म बंधन – व्यक्ति और साधन

सबसे रुहानी स्नेह रखना, बोलना या सेवा में सहयोग लेना व देना वह दूसरी बात है। विशेषता व गुण को देखो लेकिन इसका ”ही” यह गुण बहुत अच्छा है। यह बीच में ”ही” न लाओ। यह ”ही” शब्द गड़बड़ करता है। इस ”ही” को लगाव कहा जाता है। फिर चाहे बाहर का रूप सेवा का हो, ज्ञान-योग का हो लेकिन जब इसका ”ही” योग अच्छा है, यह ”ही” शब्द नहीं आना चाहिए। यह ”ही” निकाल दो। यदि यह ”ही”निकालेंगे तो अमूल्य हीरो बन जाएंगे। हीरे समान स्थिति जल्दी बन जाएगी। यह हुआ पहला सूक्ष्म सहारा ”ही” व्यक्ति। एक ”ही” अच्छा व अच्छी है, नहीं, परंतु सब अच्छे हैं। दूसरा सूक्ष्म सहारा, विनाशी साधनों का। साधन सदा सेवा अर्थ भल लगाओ फिर तुरंत न्यारे हो जाओ। जब कर्मातीत होना है तो हर व्यक्ति, वस्तु, कर्म के बंधन से अतीत होना, न्यारा होना, इसको ही कर्मातीत अवस्था कहते हैं। कर्मातीत माना कर्म से न्यारा नहीं, कर्म के बंधन से न्यारा। न्यारा बनकर कर्म करना अर्थात् बंधन मुक्त, योग युक्त, जीवन मुक्त अवस्था। व्यक्ति और साधनों का सहारा – यह दो सूक्ष्म बंधन के कारण हैं जो कर्मातीत बनने नहीं देते। सीता ने राम को खोने के साथ-साथ अशोक वाटिका को भी खोया, फिर शोक वाटिका में कितना रोया। विशेष व्यक्ति से लगाव और साधन का प्रभाव यह दो बंधन ही दु:ख का कारण हैं। अब न व्यक्ति का सहारा और न साधनों का सहारा सिर्फ एक ही अविनाशी, मेरे बाबा का सहारा, बस।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय