ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा व राज किशोर नगर, द्वारा आयोजित चैतन्य झांकी के समापन सत्र में शामिल हुए ‘नई दुनिया’ के संपादक सुनील गुप्ता एवं वरिष्ठ नेता विजय केशरवानी; महाआरती कर लिया आंतरिक विकारों के दहन का संकल्प
बिलासपुर,छत्तीसगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के टिकरापारा एवं राजकिशोर नगर सेवाकेंद्रों द्वारा आयोजित चैतन्य झांकी का विजयादशमी के पर समापन समारोह में दैनिक समाचार पत्र ‘नई दुनिया’ के संपादक सुनील गुप्ता एवं बिलासपुर के प्रमुख कांग्रेस नेता व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम में मुख्य सहभागिता निभाते हुए नवदुर्गा स्वरूप चैतन्य देवियों की महाआरती उतारी और समाज में नैतिक व आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का संदेश दिया।
विशेष अतिथियों के संबोधन एवं विचार:
समारोह को संबोधित करते हुए ‘नई दुनिया’ के संपादक सुनील गुप्ता ने संस्था से अपने वर्षों पुराने पारिवारिक जुड़ाव को याद किया। उन्होंने कहा कि समाज में लोगों या रिश्तों को तोड़ना आसान है, लेकिन सभी को स्नेह और पवित्रता के सूत्र में पिरोकर रखना ब्रह्माकुमारीज़ की बहनें बखूबी सिखाती हैं। उन्होंने नौ देवियों के रूप में बैठी ब्रह्माकुमारी बहनों की अद्भुत एकाग्रता, साधना और बिना पलक झपकाए स्थिर रहने की निष्ठा की मुक्तकंठ से सराहना की।
वरिष्ठ नेता विजय केशरवानी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों के निस्वार्थ प्रेम और प्रेरणा से वे प्रतिवर्ष अपने परिवार व सुनील गुप्ता जी के साथ इस चैतन्य झांकी के दर्शन हेतु आते हैं। उन्होंने अपने पारिवारिक आध्यात्मिक जुड़ाव का उल्लेख करते हुए बताया कि उनकी पूज्य माताजी भी नित्य-प्रतिदिन ब्रह्माकुमारीज़ के संदेशों को सुनती हैं और माउंट आबू की यात्रा करती हैं। उन्होंने विजयादशमी पर्व पर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मन के भीतर छिपे विकारों के दहन का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर सेवाकेंद्र की ओर से ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी व बहनों द्वारा सुनील गुप्ता, विजय केशरवानी एवं उनके परिजनों कोविशेष ईश्वरीय प्रसाद एवं ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया गया।
Youtube New Cut Video – https://youtu.be/hU_cDFbQAA0
Photos Link – https://photos.app.goo.gl/Gih7vyMxejmXJtes5


