Homeसमाचारसटई : आध्यात्मिक सेवा केंद्र वरदानी भवन का उद्घाटन राज योगिनी ब्रह्माकुमारी...

सटई : आध्यात्मिक सेवा केंद्र वरदानी भवन का उद्घाटन राज योगिनी ब्रह्माकुमारी शैलजा बहन जी द्वारा संपन्न हुआ

सटई,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र इंचार्ज बीके शैलजा बहन जी  के कर कमलो द्वारा रविवार को,प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह के दौरान छतरपुर जिले के सभी तहसीलों की ब्रह्माकुमारी बहनें उपस्थित रही, खजुराहो से बीके विद्या बहन जी, नौगांव से बीके नंदा बहन जी, हरपालपुर से बीके आशा दीदी, विश्वनाथ कॉलोनी छतरपुर से बीके रमा दीदी, रजनी दीदी, रेखा दीदी, महोबा से बीके मंजू दीदी, लवकुश नगर से बीके सुलेखा दीदी,पूर्व सीएमओ निरंकार पाठक, सोनी समाज उपाध्यक्ष नरेश सोनी ,असाटी समाज अध्यक्ष आदिश्री सभी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का साफा पहनकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इस मौके पर आई हुई सभी ब्रह्माकुमारी बहनों ने वरदानी भवन के लिए बधाइयां, आशीर्वचन दिए।
बीके शैलजा बहन जी ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि यह आध्यात्मिक केंद्र मानव कल्याण के लिए समर्पित है। जिसका उद्देश्य मानव जीवन को सशक्त बनाने और सुखमय जीवन जीने की कला इस ईश्वरीय सेवा केंद्र से हर एक को प्रदान जरुर होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बिजावर उपसेवा केंद्र प्रभारी बीके प्रीती दीदी द्वारा किया गया, उन्होंने सभी को शब्दों द्वारा धन्यवाद दिया।
बीके अवधेश भाई ने सभी अतिथियों का स्वागत नृत्य के माध्यम से किया। बीके रचना बहन ने सभी को पुष्प गुच्छ  और पट्टे पहना कर सम्मान किया। प्रभु स्मृति द्वारा प्रोग्राम संपन्न कर ब्रह्माभोजन सभी ने स्वीकार किया।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय