Homeसमाचारराउरकेला: नव कृष्णा नगर, फर्टिलाइजर टाउन स्थित लक्ष्मी पूजा पंडाल के समक्ष...

राउरकेला: नव कृष्णा नगर, फर्टिलाइजर टाउन स्थित लक्ष्मी पूजा पंडाल के समक्ष चैतन्य मां लक्ष्मी की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई

राउरकेला,ओडिशा: नव कृष्णा नगर, फर्टिलाइजर टाउन स्थित लक्ष्मी पूजा पंडाल के समक्ष चैतन्य मां लक्ष्मी की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर आध्यात्मिक प्रेमी भाई-बहनों एवं उपस्थित जनसमूह के लिए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त भारत अभियान का संदेश एक प्रेरणादायक नाटिका के जरिए दिया गया।https://drive.google.com/drive/folders/1O16NygZw4v0N4FeWDODf1Dp0XfnV8z9G?usp=sharing

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारीज, राउरकेला की मुख्य संचालिका राजयोगिनी विमला बहन एवं मुख्य अतिथियों श्री राजकिशोर दास, प्रेसिडेंट, शिव मंदिर कमेटी; श्री सरोज बेहरा, समाज सुधारक तथा श्री रश्मि रंजन नायक, सीनियर मैनेजर, NSPCL द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां लक्ष्मी की आरती के साथ किया गया।

इसके पश्चात चैतन्य मां लक्ष्मी की दिव्य एवं आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को यह आध्यात्मिक संदेश दिया गया कि प्रत्येक मनुष्य के भीतर देवी शक्तियां एवं दिव्य गुण समाहित हैं। यदि मनुष्य राजयोग के नियमित अभ्यास द्वारा अपने अंतर्मन में निहित इन शक्तियों को जागृत कर ले, तो उसका जीवन सुखमय, सुंदर, श्रेष्ठ एवं सफल बन सकता है। इसी प्रकार जब हम अपने जीवन में पवित्रता, शांति, प्रेम, संतुष्टता और सद्गुणों को धारण करते हैं, तभी मां लक्ष्मी की कृपा एवं आशीर्वाद के सच्चे अधिकारी बनते हैं।

कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्परिणामों को दर्शाती एक प्रभावशाली नाटिका भी प्रस्तुत की गई, जिसमें नशे को समाज एवं परिवार के लिए एक गंभीर अभिशाप बताते हुए इससे दूर रहने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी 300 भाई-बहनों ने स्वयं को एवं अपने परिवार को नशे रूपी दानव से सुरक्षित रखने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक शपथ ली। साथ ही सभी ने अपने जीवन में राजयोग को अपनाने एवं नियमित अभ्यास करने का संकल्प लिया।  कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक जागृति, सकारात्मक जीवनशैली एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का प्रेरणादायक संदेश दिया।

इस आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम को सफल बनाने में बी.के. श्वेता, बी.के. अमृता, बी.के. सीमा,  बी.के. रीता, बी.के. प्राची सहित बसंती कालोनी, राउरकेला सेवा केंद्र (सर्टिफिकेट नंबर 185) के सभी ब्रह्माकुमार भाई-बहनों का सराहनीय एवं अथक सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय