Homeसमाचारकरेली: ब्रह्माकुमारीज के 'प्रभु उपहार भवन' में सजी चैतन्य देवियों की भव्य...

करेली: ब्रह्माकुमारीज के ‘प्रभु उपहार भवन’ में सजी चैतन्य देवियों की भव्य झांकी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने उतारी आरती

नवरात्रि केवल बाह्य उत्सव नहीं, बल्कि अंतर्मन की बुराइयों पर विजय पाने का पर्व : बीके कुसुम दीदी

करेली,मध्य प्रदेश। स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ‘प्रभु उपहार भवन’ सेवाकेंद्र में चार दिवसीय चैतन्य देवियों की सजीव झांकी का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी,पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटैल (मुन्ना भैया), भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक, नगरपालिका अध्यक्षितेंद्र प्रतिनिधि संदीप ममार, सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं राजनीतिक पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने चैतन्य देवियों की सामूहिक आरती उतारकर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज नरसिंहपुर की जिला संचालिका बीके कुसुम दीदी (बड़ी बहन जी) एवं करेली सेवाकेंद्र संचालिका बीके सरोज दीदी की गरिमामय उपस्थिति रही।
समारोह में उपस्थित पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटैल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व पर की जाने वाले पूजन उपवास हमारे मन के साथ हमारे स्वास्थ के लिए भी बहुत लाभदायक है यह पर्व हमे बुराइयों से दूर रहने और उन पर विजय प्राप्त करने की प्रेरणा देता है, इनके साथ आत्म चिंतन भी आवश्यक है ब्रह्माकुमारी परिवार लोगों को जागृत करने में निरंतर प्रयासरत रहता है l
पूर्व सांसद कैलाश सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। द्वादश ज्योतिर्लिंग के एक ही जगह पर दर्शन बहुत ही आकर्षक और भव्यता लिए हुए है l

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय