Homeसमाचारकोलकाता: मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी ने ब्रह्माकुमारीज़ के आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा...

कोलकाता: मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी ने ब्रह्माकुमारीज़ के आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की

कोलकाता पुलिस द्वारा आयोजित ‘विजया सम्मिलनी’ में ब्रह्माकुमारीज़ की वरिष्ठ बहनों की सहभागिता

कोलकाता, पश्चिम बंगाल : माननीय मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर स्थित महानायक उत्तम कुमार उद्यान में कोलकाता पुलिस द्वारा आयोजित ‘विजया सम्मिलनी’ के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की। 

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़, एल्गिन रोड, ईस्टर्न ज़ोन मुख्यालय, कोलकाता की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिकाएँ बीके अंजलि एवं बीके चंद्रा विशेष रूप से आमंत्रित थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री महोदय का अभिवादन कर उन्हें ईश्वरीय सौगात भेंट की तथा शुभकामनाएँ एवं आध्यात्मिक आशीर्वाद प्रदान किए।

कोलकाता पुलिस द्वारा आयोजित इस विशेष आयोजन का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, सामुदायिक एकता तथा पुलिस और आम नागरिकों के बीच आपसी विश्वास एवं बेहतर संबंधों को प्रोत्साहित करना था।  इस गरिमामय समारोह में विभिन्न धर्मों एवं आध्यात्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों तथा कला एवं संस्कृति जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में कोलकाता पुलिस कमिश्नर श्री अजय कुमार नंद, भोलागिरि आश्रम के स्वामी सुवर्णानंद जी, भारत के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं भारत के प्रथम लोकपाल श्री पिनाकी चंद्र घोष, जीआईएस ग्रुप के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार हरनजीत सिंह, एसीपी एवं भवानीपुर थाना के प्रभारी अधिकारी श्री सौमित्र बसु, द कन्फेडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रेड एसोसिएशंस के मानद संयुक्त सचिव श्री चंद्रेश एस. मेघानी तथा महानायक उत्तम कुमार के पौत्र श्री गौरव चटर्जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी विशिष्ट अतिथियों को परमात्म संदेश दिया तथा ईश्वरीय सौगात भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही, 17 अक्टूबर 2026 को कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना में दिवंगत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि संदेश भी दिया गया तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

ब्रह्माकुमारीज़ की बहनों की इस सहभागिता ने समाज में आध्यात्मिक मूल्यों, सकारात्मक चिंतन, आपसी सद्भाव एवं नैतिक चेतना के प्रसार के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त किया। यह आयोजन विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर सामुदायिक एकता और पारस्परिक सौहार्द को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर बना।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय