Homeराजस्थानमाउंट आबूआबू रोड: हमारे अंतर्मन का दीप सदैव प्रज्वलित रहे: मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी...

आबू रोड: हमारे अंतर्मन का दीप सदैव प्रज्वलित रहे: मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी

– मुख्यालय शांतिवन में धूमधाम से मनाया गया दीपावली और भाईदूज पर्व
– राजयोगी भाई-बहनों ने अलसुबह से ब्रह्ममुहूर्त में किया योग

आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में योगमय दीपोत्सव मनाया गया। दीपावली और भाईदूज पर हजारों राजयोगी भाई-बहनों ने अलसुबह ब्रह्ममुहूर्त में राजयोग ध्यान के माध्यम से विश्व को सुख-शांति, समृद्धि के  शुभ प्रकम्पन्न दिए। साथ ही विश्व शांति की कामना के साथ दीप प्रज्जवलित कर हर्षोल्लास से दीपावली मनाई गई। इस दौरान सभी ने दीपों की जगमगाहट के साथ नवयुग के आरंभ का संदेश दिया। भाईदूज के उपलक्ष्य में बहनों ने भाईयों को तिलक लगाकर मुख मीठा कराया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मुन्नी दीदी का 78वां जन्मोत्सव भी मनाया गया।

डायमंड हाल में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी ने कहा कि जब आत्मा परमपिता परमात्मा शिव से मन-बुद्धि का संबंध जोड़ती है, तब उसमें शांति, पवित्रता और शक्ति का संचार होता है। यही आत्मिक ज्योति का जागरण है। दीपावली का संदेश है कि केवल घरों के दीपक ही नहीं, बल्कि हमारे अंतर्मन का दीप भी सदैव प्रज्वलित रहना चाहिए। सृष्टि चक्र के अनुसार सतयुग और त्रेतायुग में आत्माएं सुख, शांति, पवित्रता और संपूर्णता से संपन्न रहती हैं। द्वापर और कलियुग में धीरे-धीरे आत्मिक शक्तियों का ह्रास होता जाता है। देह-अभिमान बढ़ने से काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकार जीवन में प्रवेश करने लगते हैं। मनुष्य बाहरी उपलब्धियों के पीछे दौड़ता है, लेकिन आंतरिक शांति उससे दूर होती जाती है। ऐसे समय में परमात्मा शिव का दिव्य ज्ञान आत्माओं को उनके वास्तविक स्वरूप का बोध कराता है। परमात्मा की याद और सहज राजयोग से आत्मा पुनः अपने मूल गुणों को धारण करने लगती है। इस प्रकार दीपावली अज्ञान रूपी अमावस्या से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर बढ़ने का आध्यात्मिक संदेश देती है।

पवित्र विचार से वाणी मधुर और कर्म श्रेष्ठ बनते हैं-
अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी ने कहा कि वास्तविक संपन्नता केवल धन-संपत्ति से नहीं मापी जा सकती। जिस व्यक्ति के पास धन तो है, लेकिन मन में शांति नहीं, संबंधों में मधुरता नहीं और व्यवहार में संतुष्टता नहीं, उसे पूर्ण संपन्न नहीं कहा जा सकता। सच्ची लक्ष्मी अर्थात ऐसी जीवन-संपदा, जिसमें पवित्रता, प्रेम, संतुष्टता, उदारता और दिव्य गुणों का खजाना हो। लक्ष्मी पूजन का आध्यात्मिक संदेश है कि हम अपने जीवन को ऐसे श्रेष्ठ संस्कारों से भरपूर बनाएं, जिससे हमारा घर और परिवार सुख-शांति का मंदिर बन सके। जब मनुष्य अपने विचारों को पवित्र, वाणी को मधुर और कर्मों को श्रेष्ठ बनाता है, तब उसका जीवन वास्तविक अर्थों में समृद्ध बनता है।

बाबा और दादियां सदा मेरे साथ हैं-
अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मुन्नी दीदी ने कहा कि मैंने अपने जीवन में बाबा, वरिष्ठ दादियों से जो अनुभव और ज्ञान रूपी खजाना लिया है, आज उससे ही इस ईश्वरीय यज्ञ का संचालन कर रही हूं। मुझे सदा महसूस होता है कि बाबा और दादियां मेरे साथ हैं। उनकी प्रेरणा और शक्ति हरपल महसूस होती है। महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई ने कहा कि आत्मज्ञान हमें अपने विचारों को देखने और उन्हें शुद्ध बनाने की कला सिखाता है। दूसरों की कमजोरियों को देखने के बजाय अपने संस्कारों को श्रेष्ठ बनाना, पुरानी बातों को बार-बार याद करने के बजाय उन्हें समाप्त करना और हर आत्मा के प्रति शुभभावना रखना ही मन की सच्ची सफाई है।

सतयुगी संसार की पुनर्स्थापना का दिव्य संदेश-
अतिरिक्त महासचिव डॉ. राजयोगी बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि दीपावली का महापर्व हमें आत्मा के जागरण, परमात्म मिलन, विकारों पर विजय और सतयुगी संसार की पुनर्स्थापना का दिव्य संदेश देता है। जब मन के अज्ञान-अंधकार को मिटाकर आत्मा में ज्ञान, पवित्रता और शक्तियों का प्रकाश जागता है, तभी सच्ची दीपावली मनाई जाती है। इस मौके पर संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके सुदेश दीदी एवं राजयोगिनी बीके शशि दीदी, गीता ज्ञान विशेषज्ञ राजयोगिनी बीके ऊषा दीदी, राजयोगिनी बीके शीलू दीदी, राजयोगिनी बीके रुक्मिणी दीदी, अतिरिक्त महासचिव डॉ. प्रताप मिड्‌ढा, वरिष्ठ राजयोगी सूरज भाई, राजयोगी बीके मोहिन सिंघल भाई, राजयोगी बीके डॉ. बनारसी भाई, राजयोगी बीके आत्म प्रकाश भाई, शांतिवन के प्रबंधक राजयोगी बीके प्रकाश भाई, आवास निवास के प्रभारी राजयोगी

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय