Homeसमाचारबिलासपुर: पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में विशेष...

बिलासपुर: पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल हुईं ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी

राज्यपाल रमेन डेका, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति; कुलपति ने पुनः विश्वविद्यालय आने का दिया आत्मीय आमंत्रण

बिलासपुर (छत्तीसगढ़): पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर के सप्तम दीक्षांत समारोह में ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा सेवाकेंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी, बी.के. गायत्री बहन एवं बी.के. ईश्वरी बहन विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रमेन डेका ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा विशिष्ट अतिथियों में बेलतरा विधायक सुशान्त शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, नैक (NAAC) के अध्यक्ष प्रो. नागेश्वर राव, हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वीरेंद्र कुमार सारस्वत, कलेक्टर संजय अग्रवाल, निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी व शिक्षा जगत की अनेक प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं पं. सुंदरलाल शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर पिछले पाँच वर्षों के 24 हजार 800 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा की उपाधियाँ प्रदान की गईं। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्वर्ण पदकों से भी सम्मानित किया गया।

ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी एवं बहनों ने उपाधि और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, श्रेष्ठ चरित्र एवं आध्यात्मिक ज्ञान को जीवन में धारण करने के महत्व पर भी बल दिया।

समारोह के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वीरेंद्र कुमार सारस्वत ने ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी को व्यक्तिगत संदेश भेजकर उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की व समय निकालकर पुनः विश्वविद्यालय आने का आत्मीय आमंत्रण दिया।

Google Drive Photo Video Link https://drive.google.com/drive/folders/1KJK4ny38Oh4HxXfsh8_zWNT7mJ54kFgI?usp=sharing

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय