इंदौर,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज श्री साई गंगोत्री विहार स्थित ज्ञानदीप भवन में “नशा मुक्त भारत – सुखम 100” अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी शुरुआत कैंडल लाइटिंग्स से हुई । इस अवसर पर लगभग 300 लोगों ने नशा न करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। कार्यक्रम में नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति दीनानाथ बंसल जी, चार्टर्ड अकाउंटेंट यश गुप्ता, फैशन डिजाइनर पवी गुप्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट अदिश गुप्ता, फूड ऑडिटर ईशा गुप्ता एवं व्यापारी वैभव बाहेती जी उपस्थित रहे।

