सातारा,महाराष्ट्र: शाहू कला मंदिर में आयोजित दीपोत्सव व्याख्यानमाला में नागठाणे की ब्रह्माकुमारी डॉ. सुवर्णा दीदी ने महिलाओं को अनमोल मार्गदर्शन दिया।
महिलाओं के लिए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. सुवर्णा दीदी ने अपने प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से महिलाओं को जीवन में सकारात्मकता, आत्मविश्वास, आध्यात्मिकता एवं नैतिक मूल्यों का महत्व समझाया।
कार्यक्रम में गटविकास अधिकारी श्री सुशील संसारे, सभापति श्री महेश गाडे, BDO श्री वसंत भंडारे तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री संदीप भिंगारे सर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।




