मुख पृष्ठUncategorizedगाज़ियाबाद: ब्रह्माकुमारी कविनगर आश्रम द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

गाज़ियाबाद: ब्रह्माकुमारी कविनगर आश्रम द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश। महाशिव रात्रि पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी कविनगर आश्रम द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी जी ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभ और आश्रम में हुआ भगवान शिव का ध्वजारोहण,

ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी दीदी सुतीश ने कहा जहां सत्य ज्ञान है वहां पवित्रता है , आध्यात्मिकता स्वयं की रुचि, पुरुषार्थ और लगन से ही संभव है।

राज योगिनी ब्रह्माकुमारी राजेश दीदी ने कहा वर्तमान समय कलियुग का अंतिम चरण चल रहा है। यह सारा काल, रात्रि अथवा महारात्रि ही है। हम सभी नर-नारियों को यह शुभ संदेश देना चाहते हैं कि अब परमपिता परमात्मा शिव संसार को पावन तथा सुखी बनाने के लिए फिर से प्रजापिता ब्रह्मा के तन में अवतरित होकर सहज राजयोग की शिक्षा दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments