कुराली,पंजाब: ब्रह्मा कुमारीज सेंटर पर भाजपा युवा नेता एवं पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष भानु प्रताप जी और विभिन्न कमेटियों के ऊर्जावान युवा पदाधिकारियों का आगमन हुआ। इस पावन अवसर पर स्वराज बहन जी ने भानु प्रताप जी एवं उपस्थित सभी युवा नेताओं साहिल राणा जी , सुमित राणा संदीप राणा, दीपक राणा, डॉ कौशल, मनिंदर कौर जी को पवित्र रक्षासूत्र (राखी) बांधकर ईश्वरीय सौगात भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





