Homeराज्यझारखण्डकेरेडारी: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं

केरेडारी: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं

ब्रह्माकुमारीज केरेडारी में जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित , केक कटिंग कर मनाया गया श्रीकृष्ण जी का जन्मदिन

केरेडारी ,झारखंड: ब्रह्माकुमारीज संस्थान के ओम शांति भवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सरिता बहन तथा बाल राधा कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने केक काटकर कृष्ण जी का जन्मदिन मनाया तत्पश्चात् मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य अनिता सिंह तथा बीके सरिता दीदी ने फीता काटकर झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की । सभी बाल कलाकारों ने डिवोशनल गीतों पर नृत्य कर सबका मन मोहा। कार्यक्रम में झूले में झूलते राधे कृष्ण की झांकी एवं मोर आकर्षण का केंद्र रहा।

सेवाकेंद्र की प्रभारी बीके सरिता बहन ने जन्माष्टमी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री कृष्ण का जन्म केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि आत्मा में छिपी दिव्य शक्तियों और सद्गुणों के जागृत होने का प्रतीक है। श्रीकृष्ण जी का जीवन 16 कला संपूर्ण और निर्विकारी था। परमपिता शिव सच्चा गीता ज्ञान देकर मनुष्य को श्रीकृष्ण की दुनिया योग्य बना रहे हैं। ऐसी सुंदर सृष्टि जहां स्वयं श्रीकृष्ण और श्री राधे का राज्य होता है , जिसे स्वर्ग भी कहते हैं का आगमन अतिशीघ्र इस धरती पर आने वाला हैं। उसमें चलने की हमें तैयारी करनी है अपने अंदर के बुराई और अवगुण ईर्ष्या, नफरत , घृणा, क्रोध, काम , लोभ जैसे विकारों को समाप्त कर अच्छे गुणों प्रेम , सहयोग , सद्भावना , पवित्रता, शांति इत्यादि को अपनाना है। जब समाज में अज्ञानता और विकार रूपी कंस का प्रभाव बढ़ता है, तब परमात्मा ज्ञान का प्रकाश फैलाकर पावन और सतयुगी दुनिया की स्थापना करते हैं।

कंस वध का अर्थ : अपने अंदर छिपे काम, क्रोध, मोह, लोभ और अहंकार जैसे विकारों का अंत करना।

माखनचोरी का संदेश : जैसे माखन दूध का सार होता है, वैसे ही संसार में रहते हुए अपने मन को ईश्वर के ध्यान में समर्पित करना।

मटकी फोड़ का रहस्य : देह-अभिमान रूपी मटकी को तोड़कर आत्माभिमानी स्थिति में स्थित होना।

अंत में सभी को श्रीकृष्ण जी का महाभोग (प्रसाद) वितरण किया गया। इस अवसर पर अतिथि , क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं संस्थान से जुड़े सैकड़ों भाई बहनों ने जीवन में सत्य, पवित्रता और व्यसनमुक्ति अपनाने का संकल्प लिया।

वीडियो और फोटो की लिंक

https://drive.google.com/drive/folders/13TKyQMJLxC3iCp5I8L9XtymiRRx8JtWB

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय