Homeराज्यमहाराष्ट्रपनवेल: शिक्षक - विश्व एकता के पथ-प्रदर्शक, स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह

पनवेल: शिक्षक – विश्व एकता के पथ-प्रदर्शक, स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह

पनवेल,महाराष्ट्र। शिक्षक : विश्व एकता के पथ प्रदर्शक-स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज, द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के लिए प्रमुख अतिथि के रूप में माननीय अरुणा मोरे मैडम, सीनियर एजुकेशन ऑफिसर तथा विभिन्न कॉलेजों से प्राध्यापक उपस्थित थे।इस कार्यक्रम की शुरुआत मेडिटेशन से की गई।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज पनवेल सेंटर की संचालिका बी. के. तारा दीदी ने सभी शिक्षकवृंद को आध्यात्मिकता एवं राजयोग मेडिटेशन के विषय में गहन मार्गदर्शन दिया। साथ ही सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के लिए एक नया संकल्प लिया।नशामुक्त भारत का संदेश तथा मूल्य शिक्षा शिक्षकों द्वारा दी गई।

शिक्षक अर्थात प्रत्येक के जीवन को आकार, आधार एवं असीमित ज्ञान देने वाली सृजनशीलता और नवीनता की ऐसी सभी चैतन्य मूर्तियों को घड़ने वाले मूर्तिकारों को सलाम!!!

अंत में माननीय सभी शिक्षकवृंद को परमात्मा की भेंट देकर उनका सम्मान समारोह किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी मान्यवरों एवं शिक्षकवृंद का बी. के. शकुंतला दीदी ने आभार व्यक्त किया। साथ ही इस कार्यक्रम के लिए सभी सेवाधारियों का भी आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय