Homeराज्यउत्तर प्रदेशमथुरा : रिफाइनरी नगर में जीवंत हुईं श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं

मथुरा : रिफाइनरी नगर में जीवंत हुईं श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं

ब्रह्माकुमारी आश्रम में धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

– द्रोपदी लाजरक्षा, मटकी फोड़ , श्रीकृष्ण- गोपी महारास ,कृष्ण- सुदामा मिलन का हुआ सजीव मंचन
– मथुरा रिफाइनरी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और यूनिट हेड श्री मुकुल अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि
– ⁠बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

मथुरा,उत्तर प्रदेश:रिफाइनरी नगर स्थित ओम शांति भवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, रासलीला एवं विभिन्न प्रसंगों का मनमोहक एवं सजीव मंचन किया गया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और उन्हें भावविभोर कर दिया ।
समारोह का शुभारंभ मथुरा रिफाइनरी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं यूनिट हेड श्री मुकुल अग्रवाल एवं वृंदा क्लब की अध्यक्षा श्रीमती छवि अग्रवाल द्वारा राधा-कृष्ण के मनमोहक बालरूप पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात ब्रह्माकुमारी संस्था के भाई-बहनों द्वारा श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।कार्यक्रम में द्रौपदी रक्षा, मटकी फोड़, श्री कृष्ण गोपी महारास तथा श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन , प्रभु प्रेम की कव्वाली जैसे प्रसंगों का सजीव मंचन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बाल कलाकारों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके दिव्य स्वरूप को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया ,जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं भावपूर्ण हो गया.।
सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बी के कृष्णा दीदी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन दिव्य गुणों, पवित्रता, प्रेम, सच्चाई और कर्मयोग का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने जीवन में श्रेष्ठ संस्कारों एवं दैवी गुणों को धारण करने की प्रेरणा लेने का पर्व है।
मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए सभी को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएँ दी ।
मंच संचालन बी के मनोज भाई ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय