पुणे,महाराष्ट्र: प्रसिद्ध मराठी अभिनेत्री प्रार्थना बहिरे से राजयोग शिक्षिका एवं समाजसेविका बी. के. डॉ. सुवर्णा ने स्नेहपूर्ण मुलाकात की। इस अवसर पर बी. के. सुवर्णा ने को परमात्मा शिव की सुंदर फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया।
बी. के. सुवर्णा ने प्रार्थना बहिरे को सुविचारों एवं आध्यात्मिक ज्ञान से संबंधित पुस्तकें भेंट कीं। साथ ही उन्हें ब्रह्माकुमारीज द्वारा संचालित आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रार्थना बहिरे को माउंट आबू आने का स्नेहपूर्ण निमंत्रण भी दिया।
इस अवसर पर बी. के. लक्ष्मी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन H D A Production star Awards की ओर से किया गया था।
इसी अवसर पर सामाजिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. बी. के. सुवर्णा को Social Empowerment Award” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सामाजिक सेवा, महिला सशक्तीकरण तथा राजयोग एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति सम्मान का प्रतीक रहा l