Homeनेपालकलैया-नेपाल: वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका राजयोगिनी डा. उषा दिदी जी की विशेष...

कलैया-नेपाल: वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका राजयोगिनी डा. उषा दिदी जी की विशेष आध्यात्मिक प्रशिक्षण सम्पन्न

कलैया, नेपाल: बह्माकुमारीज नेपाल के निर्देशक राजयोगिनी डा. राजदादी जी की अभिभावकत्व में वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका राजयोगिनी डा. उषा दिदी जी की विशेष आध्यात्मिक प्रशिक्षण में क्रमशः कलेज, क्याम्पस एवं विश्वविद्यालयो में अध्ययनरत विद्यार्थीयोँ, शिक्षक एवं प्राध्यापकों, महिलाओं, राजनीतिकर्मी, कर्मचारियों, पत्रकारों, ब्यापारी उद्यमी, प्रशासनिक संयन्त्रो तथा ब्रह्मावत्सों के लिए लिए त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर बहुत ही धुमधाम के साथ सुसम्पन्न हुआ ।
उक्त अवसर पर उन्होने बहुत ही सुन्दर और व्यवहारिक तथा वैज्ञानिक रुप से आज के समय में मानव जीवन में आरही अनेक समस्या, सम्बन्धों में अस्थिरता, तनाव, शोक, भय तथा अनिश्चितताको आध्यात्मिक ज्ञान, सकारात्मक चिंतन एवं राजयोग ध्यान अभ्यास के माध्यम सें समाप्त कर एक सुखी, समृद्ध, तनावमुक्त, मुल्यनिष्ठ और आदर्श जीवन व्यतित कर सकते हैँ ।
हरेक सत्र में हजारों विद्यार्थीयोँ, शिक्षक एवं प्राध्यापकों, महिलाओं, विशिष्ठजनो तथा ब्रह्मावत्सों की सहभागिता में सम्पन्न सो त्रिदिवसीय शिविर में अनेक कलाकारोंद्वारा बहुत ही मनमोहक प्रस्तुती, बाँस से निर्मित विशाल शिवलिंग, द्वादश ज्योतिलिंग ने समारोह को बहुत ही भव्य, यादगार और ऐतिहाँसिक बनाया ।
उपस्थित विशिष्ठजनों ने कार्यक्रम को बहुत ही सराहा तथा समाज का सकारात्मक रुपान्तरण में बहुत ही प्रभावकारी बताया ।
उस गरिमामय समारोह में ब्रह्माकुमारीज नेपालकी सहनिर्देशक राजयोगिनी किरण दिदीजी, वरिष्ठ राजयोगी रामसिंह ऐर, आबुराज से राजयोगी विजय, कृष्णा दिदी, वीरगंज क्षेत्र की प्रभारी रविना दिदी, राजयोगी किशोर मल्ल, ब्रह्माकुमार  विजयराज सिग्देल, ब्रह्माकुमार गुणराज, पूर्व मन्त्री उषादेवी यादव, पूर्व सांसद रामबाबु साह, पूर्व प्रदेश सभासद पारस साह, संविधान सभासदस्य बलवीर चौधरी और जयप्रकाश यादव, प्रसौनी गापा अध्यक्ष विनोद जैसवाल, मौलापुर की अध्यक्ष रिना साह, मधेशी आयोगकी रेणु साह, सेवा केन्द्र प्रभारी मीना दिदी नेपाल के ४ जिला बारा, पर्सा, रौतहट और मकवानपुर तथा भारत के रक्सौल, आदापुर, घोडासहन, बरियारपुर स्थानों से आये हुये राजयोगी ब्रह्मावत्सों का विशाल जनसमूह उपस्थिति रहा।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय