Homeसमाचारसोनीपत: नांगल खुर्द स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय रिट्रीट सेंटर में...

सोनीपत: नांगल खुर्द स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय रिट्रीट सेंटर में तीन दिवसीय ध्यान शिविर संपन्न

सोनीपत,हरियाणा: नांगल खुर्द, जी.टी. रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सोनीपत रिट्रीट सेंटर में तीन दिवसीय विशेष ध्यान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में हिसार, करनाल, जालंधर, मंडी गोबिंदगढ़ और हिमाचल प्रदेश के मंडी सहित विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

शिविर का उद्देश्य आम लोगों को तनावमुक्त जीवन जीने और मन को एकाग्र करने की सरल विधि सिखाना था। सोनीपत रिट्रीट सेंटर की संचालिका बी.के. लक्ष्मी दीदी जी ने कहा कि जीवन में आने वाली हर परिस्थिति को शांत रहकर स्वीकार करने और अपने मन को स्थिर रखने की कला सीख लेनी चाहिए। यदि हम जीवन की घटनाओं को एक दर्शक की तरह शांत भाव से देखें, तो कोई भी समस्या हमें विचलित नहीं कर सकती।

पानीपत ज्ञान मानसरोवर के निदेशक बी.के. भारत भूषण भाई जी ने मन को हमेशा खुश और सकारात्मक रखने के चार सरल सूत्र दिए— हर स्थिति में परमात्मा का धन्यवाद करना, समय के खेल को सकारात्मक रूप से स्वीकार करना, अपनी अच्छाई को पहचानना और जीवन में अपनी भूमिका को खुशी-खुशी निभाना। उन्होंने बताया कि संतुलित मन से ही जीवन की हर कठिनाई में भी कल्याण देखा जा सकता है।

जींद से पधारे वरिष्ठ शिक्षक बी.के. विजय भाई जी ने समझाया कि हमारा मन एक जिन्न की तरह है; यदि हम अपनी बुद्धि से इसे अच्छे विचारों और सकारात्मक कार्यों में लगा दें, तो यह भटकना बंद कर देता है। उन्होंने बताया कि खुली आँखों से भी शांत और एकाग्र रहने का अभ्यास दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी है। इस अवसर पर चंडीगढ़ से बी.के. अनीता दीदी ने भी अपने विचार साझा किए।

इस शिविर के दौरान प्रतिभागियों की दिनचर्या में सुबह शारीरिक व्यायाम, शाम को टहलते हुए ध्यान का अभ्यास तथा आध्यात्मिक प्रदर्शनी और त्रि-आयामी चलचित्र का अवलोकन शामिल रहा। सभी ने आश्रम परिसर में बनी शांत कुटियाओं में बैठकर गहन शांति का अनुभव किया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को स्नेह भेंट और प्रसाद प्रदान किया गया।

More media (Photos & Video) avilable in google drive link below
https://drive.google.com/drive/folders/17fP-d-JxON7Ay7OzI1vzWcr1SVy0dAzy?usp=sharing

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय