पन्ना,मध्य प्रदेश। शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय में विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका के विषय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ब्रह्माकुमारी बहन जी ने सभी शिक्षकों का सम्मान करते हुए शुभकामना दी एवं कहा शिक्षक केवल पुस्तक के ज्ञान देने वाले व्यक्ति नहीं बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व संस्कार और चरित्र का निर्माण करने वाला शिल्पकार है।
कार्यक्रम में डायट प्राचार्य अजय गुप्ता,श्रीमती निशा जैन पूर्व प्राचार्य, कैलाश सोनी पूर्व योजना अधिकारी एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।




