Homeराज्यमध्य प्रदेश।छतरपुर:ब्रह्माकुमारीज़ विद्यालय में धूमधाम से मनाया गयाजन्माष्टमी एवं शिक्षक सम्मान  समारोह

छतरपुर:ब्रह्माकुमारीज़ विद्यालय में धूमधाम से मनाया गयाजन्माष्टमी एवं शिक्षक सम्मान  समारोह

छतरपुर,मध्य प्रदेश : स्थानीय ब्रह्माकुमारीज़ विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का संयुक्त कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया  गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मनमोहन श्रीकृष्ण-राधा की जीवंत झांकी एवं श्रीकृष्ण के बाल रूप को पालने में झुलाती यशोदा मैया की मनोहारी झांकी से हुआ जिसे देखने हेतु बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों का सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल रहीं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस का दिया संयुक्त संदेश- इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य वक्ता छतरपुर सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शैलजा बहन जी ने दोनों पर्वों को जोड़ते हुए कहा कि -“श्रीकृष्ण स्वयं दुनिया के सबसे महान और श्रेष्ठ शिक्षक हैं, जिन्होंने गीता के माध्यम से अर्जुन को ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता को जीवन जीने की कला सिखाई। जन्माष्टमी हमें श्री कृष्ण के जैसा एक आदर्श बालक, आदर्श मित्र, आदर्श कर्मयोगी के साथ-साथ एक कुशल राजनीतिज्ञ, कुशल शासक, श्रेष्ठ शिक्षक और एक आदर्श शिष्य बनने की भी प्रेरणा देती है। श्रेष्ठ शिक्षक वही हैं जो श्रीकृष्ण की तरह ही शिष्य को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं और शिष्य को केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि दिव्य गुण और चरित्रवान जीवन जीना सिखाते हैं।

उन्होंने विद्यालय के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “यह एक ईश्वरीय विश्वविद्यालय है जहाँ स्वयं परमात्मा सद्गुरु के रूप में हमें आध्यात्मिक ज्ञान की पढ़ाई पढ़ाते हैं। इस विश्वविद्यालय का लक्ष्य मनुष्य को मूल्यवान एवं चरित्रवान बना कर मूल्यनिष्ठ समाज की स्थापना करना है, ताकि “नर ऐसी करनी करें कि नारायण बन जाएं और नारी लक्ष्मी समान बन जाएं।”

तत्पश्चात ब्रह्माकुमारी बहनों ने कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर अभी का सम्मान किया जिसमें विशेष रूप से छतरपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री मनीष रुसिया जी, सन्मति विद्या मंदिर के प्राचार्य श्री विनोद कुमार सोनी जी, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बड़ामलहरा के प्रभारी प्राचार्य श्री आर.के. जैन जी, शीलिंग पब्लिक स्कूल के वरिष्ठ प्राचार्य श्री राजीव जैन जी, एंजेल पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमति अंजू अवस्थी एवं संचालक श्री विपिन अवस्थी जी सहित अटल ज्योति पब्लिक स्कूल, केयर इंग्लिश स्कूल एवं वंश गोपाल हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

ब्रह्माकुमारी रमा बहन जी ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा “श्रीकृष्ण का जीवन बड़ा संघर्ष वाला था, जन्म ही जेल में हुआ, फिर भी उनका जीवन सरलता, प्रेम और दिव्य गुणों से भरपूर था। वे त्याग के प्रत्यक्ष उदाहरण थे। हर गोपी मानती थी कि श्रीकृष्ण मेरे हैं। उनका जीवन हमें यही सीख देता है कि प्रेम सबसे करो पर मोह किसी से मत करो।”

मुख्य आकर्षण- कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं, जिसमें शिवांशी, अंजलि, मुस्कान, वर्षा, अदिति, कृतिका, रूही, वेदिका, तनिष्का और वेदांशी ने श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी माखन-मटकी फोड़ और रासलीला जैसी लीलाओं का सजीव मंचन कर राधा-कृष्ण के मनमोहक नृत्य से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की भव्य आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व एवं सफल मंच संचालन ब्रह्माकुमारी रीना बहन जी द्वारा किया गया। उनकी मधुर वाणी और प्रभावशाली वक्तव्य शैली ने पूरे कार्यक्रम में ऊर्जा एवं भक्ति का संचार कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय