Homeमन की बातेंमन की बातें - राजयोगी ब्र.कु. सूरज भाई

मन की बातें – राजयोगी ब्र.कु. सूरज भाई

प्रश्न : मैं रितवी हूँ, मुंबई बोरिवली में रहती हूँ। मेरे परिवार में मेरी सास, मेरे हस्बेंड और मेरी तीन साल की बेटी है। मैं विद्यालय से जुड़ी हुई हूँ। मुझे तीन साल से रात को रोज़ भयानक सपने आते हैं। इसमें मुझे अलग-अलग लोग, अलग-अलग जगह दिखाई देते हैं। जिन्हें मैंने कभी नहीं देखा। ये क्या है मुझे समझ नहीं आ रहा, इसलिए मैंने भगवान का नाम स्मरण करना शुरू किया। जब भी नाम स्मरण करके सोती हूँ तो और भी भयानक सपने आने लगते हैं। और जब मैं मेडिटेशन करके सोती हूँ तो ये और ज्य़ादा बढ़ जाते हैं। तो इसका कारण क्या है? मेडिटेशन करने के बाद तो ये स्थिति सामान्य हो जानी चाहिए। लेकिन ऐसे भयानक सपने क्यों आते हैं?
उत्तर : प्रारंभ में मेडिटेशन जब मनुष्य करता है तो उसकी निगेटिव चीज़ें भी एक्टिवेट हो जाती हैं, वो निकलने लगती हैं। जैसे कई बार कोई दवाई देने से, विशेषकर आयुर्वेद वाले ये बताते हैं कि कोई बीमारी उभर सकती है, इससे डरे नहीं। मेडिटेशन लगातार करें। मैं समझता हूँ मुझे पूर्ण विश्वास है कि अगर पंद्रह दिन ये करें लगातार, आधा घंटा ज़रूर करें ये सोने से पहले। उसके चिंतन में नहीं, परमात्म चिंतन में। धीरे-धीरे ये पाएंगी कि ये जो ज्य़ादा आने लगे हैं वो समाप्त होकर धीरे-धीरे माइनस की ओर चलेंगे।

प्रश्न : मेरी माँ को पिछले दस सालों से सिर दर्द हो रहा है। बहुत दवाइयां करवाई लेकिन कुछ असर नहीं कर रही हैं। वो जब भी बालों में तेल लगाती हैं सिर दर्द शुरु हो जाता है। वो इससे बहुत ज्य़ादा परेशान हैं, कृपया बताएं क्या उपचार है?
उत्तर : सिर दर्द के बहुत सारे कारण होते हैं, ये मेडिकल साइंस भी मानती है। बहुत सारे कारण हैं। हमने तो ऐसे-ऐसे केस भी देखे बहुत एक्सपर्ट भी नहीं समझ पाते कि सिर दर्द का आखिर कारण क्या है! तो हम कारणों में नहीं जाएंगे। हम निवारण पर ध्यान देंगे। तो अगर तेल लगाने से दर्द होता है तो तेल लगाना छोड़ देना चाहिए। या फिर तेल भी अलग-अलग लगा कर देख लें जो इनको सेट होता हो। कभी-कभी तेल भी ऐसा होता है जो अन्दर जाते ही ब्रेन की उस चीज़ को एक्टिवेट कर देता है, और सिर दर्द होने लगता है। तो मैं सजेस्ट करूंगा कि एक तो आप पानी चार्ज करके पीएं। अब तेल भी जब ये लगाएं उसे भी चार्ज कर लें। कटोरी में ले लें थोड़ा उसको दृष्टि दें और सात बार संकल्प करें कि मैं परम पवित्र आत्मा हूँ। तेल चार्ज हो गया, फिर वो लगाएंगे। रात को सोते समय बिल्कुल जब नींद आ रही हो, हो सकता है इनको नींद न आती हो क्योंकि समस्या हो जाती है सिर दर्द वाले को। तो ये 108 बार लिखें कि मैं एक महान आत्मा हूँ। और फिर लास्ट में संकल्प करेंगे कि मेरा सिर दर्द बिल्कुल ठीक हो गया है। मैं सिर दर्द से मुक्त हूँ। अब मुझे गहरी नींद आएगी। मेरी नींद बहुत सतोप्रधान होगी। मेरा ब्रेन बिल्कुल फ्रेश है, एनर्जेटिक है। ऐसे संकल्प पाँच से सात बार करते-करते सो जायें। पानी और तेल चार्ज करना। साथ में इन्हें ब्रेन को एनर्जी देनी है। दोनों हाथों को मलते हुए तीन बार याद करेंगे मैं मास्टर सर्वशक्तिवान हूँ। तो हाथों से शक्तियां निकलने लगती हैं। फील होने लगेगा। मैं मास्टर सर्वशक्तिवान हूँ। अपने सिर पर हाथ रख दें, आँखें बंद कर लें। और एक मिनट फील करें, एनर्जी जा रही है ब्रेन को। मेरा सिर दर्द ठीक हो रहा है। ये संकल्प भी ज़रूरी है। ऐसा दस बार करें, दस मिनट। जैसा कि आज तक के अनुभव हैं, मुझे पूर्ण विश्वास है कि इससे मुक्त हो जाएंगे।

प्रश्न : मेरा नाम अमृता कुमारी है। प्रतिदिन लगभग सोते वक्त नींद में मुझे भूत दिखाई देते हैं। मतलब सपने में ही दिखाई देते हैं। जिससे मैं बहुत ज्य़ादा डर जाती हूँ और लगभग आधी रात को मेरी आँख खुल जाती हैं। ये जो समस्या है, कई वर्षों से मेरे साथ चल रही है। कृपया इसका कोई निदान बताएं?
उत्तर : कुछ लोग भूतों में विश्वास करते हैं और कुछ लोग नहीं करते हैं। वो तो अलग सब्जेक्ट है। इनको कुछ भी दिखता हो छाया, लोग तो कह देते हैं कि इनको साइकेट्रिक प्रॉब्लम है। कई लोग सोचते हैं कि सपना है, कोई बात नहीं। लेकिन इनको रोज़ दिख रहा है तो चिंता तो होती ही होगी ना। ड्रिम को क्लीन करने के लिए इनको एक छोटी-सी विधि अपनानी है। सोने से पहले सात बार याद करें कि मैं मास्टर सर्वशक्तिवान हूँ। और सर्वशक्तिवान परमपिता मेरे साथ हैं। बस उसकी एनर्जी फैल जाएगी और उसके ब्रेन में भी जाएगी। इनके माइंड को भी इफेक्ट करेगी। और इस तरह के, बिना मतलब के सपने जो भी आते हैं, समाप्त हो जाएंगे। जैसे रात को डर के नींद खुल जाए तो ऐसी स्थिति में, यदि इन्होंने ज्ञान लिया है तो अव्यक्त महावाक्यों का अध्ययन कर लें दस पंद्रह मिनट ताकि वो बदल जाएं। अन्यथा वो विचार हावी रहते हैं। क्योंकि लंबे समय से इनको हो रहा है तो वो हावी रहना संभव है। दस-पंद्रह मिनट लगाएं मुकाबले इसके कि वे लेटी रहें और डरती रहें और बुरा-बुरा फील करती रहें। बैठें, लाइट जलाएं तो उस टाइम भी ये सात बार याद कर लें कि मैं मास्टर सर्वशक्तिवान हूँ। ये कुछ नहीं हैं। ये सिर्फ सपना था। मैं इनसे पॉवरफुल हूँ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय