बाजरा खाने के ये फायदे आपको हैरान कर देंगे

0
509

विविधताओं के देश भारत के हर हिस्से में रहन-सहन से लेकर खान-पान अलग है। हमारे खाने में कई तरह के अनाज शामिल हैं, जो न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। बाजरा उन्हीं सेहतमंद अनाज में से एक है, जो सर्दियों में बेहद लाभकारी माना जाता है। बाजरा कैल्शियम से भरपूर होता है। इसके अलावा बाजरे में विटामिन बी, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, खनिज, फाइटेट, फिनोल और टैनिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट भी पाए जाते हैं। जानिए बाजरा खाने के दस फायदे के बारे में…

1. पाचन बाजरा में मौजूद डाइटरी फाइबर हमारे पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद करता है। इसका नियमित सेवन करने से कब्ज, पेट में जलन, मरोड़ सहित पेट संबंधी कई परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके अलावा बाजरा लिवर और किडनी के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी सिद्ध होता है। 2. हृदय बाजरे का किसी भी तरह से सेवन करना दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही रक्त धमनियों को हेल्दी रखने के साथ ही बाजरा क्लॉटिंग को भी दूर करता है, जो दिल की बीमारियों और हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। 3. मांसपेशियां बाजरा में मौजूद हाई क्वालिटी प्लांट प्रोटीन मांसपेशियों यानी मसल्स के घनत्व को बढ़ाने में भी मदद करता है। ऐसे में अगर आप जिम जाते हैं या फिर स्पोर्ट्स पर्सन हैं तो आपको अपनी डाइट में बाजरा ज़रूर शामिल करना चाहिए। 4. स्किन हेल्थ आपको जानकर हैरानी होगी कि बाजरा शरीर के अंदरूनी स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। बाजरा का नियमित सेवन स्किन को हेल्दी व स्वस्थ बनाता है। बाजरा में मौजूद माइक्रोन्यूट्रीएंट्स स्किन की हेल्थ को बेहतर रखने में मददगार होते हैं। इसमें मौजूद आयरन, जि़ंक, विटामिन बी3 स्किन के लिए फायदेमंद होता है। 5. वजन बाजरे के नियमित सेवन से वजन घटाया जा सकता है। बाजरे के आटे की रोटी रेगुलर खाने से वजन कंट्रोल किया जा सकता है। चावल के बजाय बाजरा का सेवन मोटापे से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद होता है। 6. ब्लड ग्लूकोज लेवल बाजरे में अन्य अनाजों के मुकाबले ज्य़ादा न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं और ये ग्लूटेन फ्री है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 54-68 होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में डाइटरी फाइबर, प्रोटीन मौजूद होता है। इसके अलावा अमीनो एसिड, विटामिन्स और मिनरल्स ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस रखने में मदद करते हैं। 7. एनीमिया बाजरा शरीर में खून की कमी नहीं होने देता। इसके साथ ही जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत है वह बाजरे का सेवन कर शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकते हैं। 8. ब्लड सर्कुलेशन सर्दियों में ज्य़ादा ठंड के कारण खून गाढ़ा होने लगता है। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन को सामान्य रखने के लिए बाजरे का सेवन ज़रूर करना चाहिए। 9. जोड़ों का दर्द सर्दियों में अक्सर जोड़ों का दर्द लोगों को परेशान करता है। जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या है उन्हें बाजरे की रोटी खानी चाहिए, ये जोड़ों में दर्द की समस्या को दूर करने में मदद करती है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें