Homeसमाचारवाराणसी: बनारस में आनंदम धाम ट्रस्ट, वृन्दावन के पीठाधीश्वर ऋतेश्वर जी महाराज...

वाराणसी: बनारस में आनंदम धाम ट्रस्ट, वृन्दावन के पीठाधीश्वर ऋतेश्वर जी महाराज से संस्था के भाई-बहनों की मुलाक़ात

वाराणसी,उत्तर प्रदेश| आनंदम धाम ट्रस्ट, वृन्दावन के पीठाधीश्वर ऋतेश्वर जी महाराज से बनारस में संस्था के भाई-बहनों ने मुलाक़ात की | वाराणसी में ए पी एस ग्रुप  द्वारा आयोजित सद्गुरू सानिध्य कार्यक्रम में आयोजक समिति के विशेष निमंत्रण पर संस्था के क्षेत्रीय मुख्यालय सारनाथ के क्षेत्रीय प्रबंधक राजयोगी ब्र.कु. दीपेन्द्र के साथ शाखा प्रभारी बी के राधिका, सह-प्रभारी एवं मोटीएवेशनल ट्रेनर, काउंसलर बी के तापोशी, बी के विपिन आदि ने मुलाकात कर ईश्वरीय सन्देश देने के साथ स्मृति चिन्ह भेट कर अभिनन्दन किया |

भाई-बहनों के साथ स्नेह और सौहार्दपूर्ण भेट में श्री ऋतेश्वर जी महाराज ने संस्था के मुख्यालय आबूराज की अपनी सुखद यात्रा और गौरवपूर्ण अनुभव को याद किया | उक्त अवसर पर संस्था की ओर से राजयोगी ब्र.कु. दीपेन्द्र ने अंगवस्त्रम पहनाने के साथ गुलदस्ता भेट कर महाराज का सम्मान किया तो ब्र.कु. राधिका एवं  ब्र.कु. तापोशी ने ईश्वरीय उपहार प्रदान किया | उक्त अवसर पर ब्र.कु. विपिन, ब्र.कु. अनिता, ब्र.कु. संदीप, ब्र.कु. गंगाधर और ब्र.कु. खुशी ने भी पुष्प गुच्छा भेट कर महाराज का सम्मान किया तो सद्गुरू ऋतेश्वर जी महाराज महाराज ने भी अंगवस्त्रम पहनाकर राजयोगी ब्र.कु. दीपेन्द्र के साथ संस्था के सदस्यों का अभिनन्दन किया |

कार्यक्रम में एम् एल सी भ्राता विनीत सिंह, पूर्व एम् एल सी भ्राता केदारनाथ सिंह, सुप्रसिद्द व्यवसायी एवं समाजसेवी भ्राता आशुतोष सिंह सहित वाराणसी और आस-पास के अनेक विशिष्टजनों की उपस्थिति रही |

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय