Homeराज्यमहाराष्ट्रमुंबई: गॉडजी – Sermonizer of Gita’ को मिला 19वां पुरस्कार

मुंबई: गॉडजी – Sermonizer of Gita’ को मिला 19वां पुरस्कार

कोहिनूर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, मुंबई में ‘बेस्ट एक्सपेरिमेंटल मूवी’ का सम्मान

मुंबई,महाराष्ट्र: ओम शांति शांति प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘Godji – Sermonizer of Gita’ ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए कोहिनूर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, मुंबई में ‘बेस्ट एक्सपेरिमेंटल मूवी’ का पुरस्कार प्राप्त किया। यह फिल्म का 19वां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।

फिल्म की निर्माता बी.के. प्रभा मिश्रा (प्रभा बहन) ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया। उन्हें यह सम्मान महाराष्ट्र की शिक्षाविद् वैशाली जी द्वारा प्रदान किया गया।

‘Godji – Sermonizer of Gita’ एक आध्यात्मिक एवं प्रयोगात्मक फिल्म है, जो एक महत्वपूर्ण प्रश्न को केंद्र में रखती है—गीता का वास्तविक ज्ञानदाता कौन है? फिल्म आध्यात्मिक दृष्टिकोण से इस विषय को प्रस्तुत करती है और दर्शकों को गीता के गहन आध्यात्मिक संदेश पर विचार करने के लिए प्रेरित करती है।

फिल्म के लेखक एवं निर्देशक बी.के.पंपोश मिश्रा , मधुबन हैं। फिल्म का निर्माण बी.के. प्रभा मिश्रा ने Om Shanti Shanti Production के बैनर तले किया है।

इस अवसर पर बी.के. प्रभा बहन ने फिल्म फेस्टिवल के आयोजक दिनकर झाड़व को ईश्वरीय संदेश देते हुए उन्हें माउंट आबू आने का निमंत्रण दिया, ताकि वे आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग मेडिटेशन का अनुभव कर सकें।

फिल्म की लगातार मिल रही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान इस बात का प्रमाण है कि आध्यात्मिक एवं विचारप्रधान सिनेमा भी दर्शकों और फिल्म जगत के बीच अपनी विशेष पहचान बना रहा है।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय