आबू रोड,राजस्थान: बस स्टैंड पर जन-जागरूकता एवं सेवा अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान के माध्यम से बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों, बस चालकों एवं आम नागरिकों तक नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया। इस पुनीत सेवा का लाभ सैकड़ों यात्रियों, बस ड्राइवरों एवं आम जनता ने प्राप्त किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशा मुक्त बनाने, लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा एक स्वस्थ, स्वच्छ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण में योगदान देना रहा।
आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे। क्योंकि नशामुक्त व्यक्ति ही स्वस्थ परिवार, सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है। https://drive.google.com/drive/folders/1S-CJGQp6Dpu437HjrotL1e4-yMkQLTaG?usp=sharing
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग के वक्ता – बी.के. राजीव का योगदान रहा।


